बीजिंग ओलंपिक: चीनी तैराक फार्म में नहीं
शाओजिंग (चीन), 2 अप्रैलः बटरफ्लाई स्पर्धा के चैंपियन चीनी तैराक वू पेंग और जिआयो लिउयांग फिलहाल फार्म में नहीं हैं। आज यहां संपन्न हुई 200 मीटर की बटरफ्लाई तैराकी की ओलंपिक क्वोलिफाईंग प्रतियोगिता में वू ने 1:55:19 सेकंड का समय निकाला।
यह समय जापान के तैराक ताकाशी यामामोतो द्वारा बनाए गए 1:54:56 सेकंड के एशियाई रिकार्ड से काफी पीछे है। दूसरी ओर पिछले साल विश्व वरीयता में पांचवे स्थान पर रही जिआयो महिलाओं की 200 मीटर की बटरफ्लाई स्पर्धा में दूसरे स्थान पर फिसल गईं। यह प्रतियोगिता जीतने वाली लियू जिजे ने 2:07:76 सेकंड का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकाला।
जिआयो ने कहा, "मुझे ओलंपिक से पहले अपने प्रदर्शन को सुधारना होगा वैसे भी मैं100 मीटर की अपेक्षा 200 मीटर बटरफ्लाई में अच्छा प्रदर्शन करती हूं।"
घोड़ों के लिए बने छः सितारा तबेले
बीजिंग में हो रहे ओलंपिक खेलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे घोड़ों को अत्यधिक लाड़ प्यार के साथ छ: सितारा सुविधा वाले तबेलों में रखा जाएगा। यह जानकारी संबंधित अधिकारियों द्वारा आज यहां दी गई।
मई में हांगकांग अश्वारोहण समिति को सौंपे जाने वाले इन तबेलों में वातानुकूलक संयंत्र और रबर की दीवारें और फर्श बनाए गए हैं ताकि घोड़ों को किसी भी प्रकार की चोटों से बचाया जा सके। शाटिन और बीस नदी के किनारे स्थित इन प्रतियोगिता स्थलों के निर्माण पर हांगकांग के जॉकी क्लब ने लगभग 80 करोड़ हांगकांग डालर (10.2 करोड़ अमेरिकी डालर) खर्च किए हैं।
जॉकी क्लब के मैनेजर टोनी शिया ने कहा कि कई देशों के प्रतिनिधियों ने इन जगहों का निरीक्षण कर लिया है और वे इन सुविधाओं से संतुष्ट हैं। शिया ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि घोड़ों के रहने की जगह पर उनके खेलने के लिए 'रोलिंग बाक्सेस' की व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा सभी चार प्रवेश द्वारों पर ऐसे ब्लाक बनाये गए हैं जो तबेले के तापमान को 23 डिग्री सेल्सियस पर बरकरार रखने में मदद करते हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications