Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब धोनी की बालों पर फिदा हुए थे मुशर्रफ, दी थी बाल ना कटाने की सलाह

नई दिल्ली। आज चारों ओर टीम इंडिया के मिस्टर कूल कहे जाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी की ही बात हो रही है क्योंकि उन्होंने टी20 और वनडे की कप्तानी की सीट छोड़ दी है। धोनी की पहचान केवल टीम इंडिया के कप्तान या शानदार खिलाड़ी या विकेटकीपर के रूप में नहीं है बल्कि वो स्टाइल ऑइकॉन के रूप में भी जाने जाते हैं।

एक वक्त था जब माही की स्टाइल पर केवल बॉलीवुड हसीनाएं या लड़कियां ही लट्टू नहीं थीं बल्कि उन पर तो पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भी फिदा हो गए थे। धोनी ने जब टीम इंडिया की ओर से खेलना शुरू किया था तो उस वक्त उनके बाल लंबे-लंबे हुआ करते थे, जो कि उन्हें क्रिकेटर्स की लाइन में काफी अलग खड़ा करतेे थेे।

धोनी ने मात्र 46 गेंदों में 72 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी

बात साल 2006 की है जब लाहौर में खेले गए एक वनडे मुक़ाबले के दौरान धोनी ने मात्र 46 गेंदों में 72 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी, उस पारी के मुरीद मुशर्रफ ने कहा था धोनी आपको कभी भी बाल नहीं कटाने चाहिए, क्योंकि मैदान में कई प्लेकार्ड लगे हुए हैं, जिसमें आपको हेयर कट की सलाह दी गई है लेकिन धोनी अगर मेरी मानें तो आपको बाल नहीं कटवाने चाहिए, इनमें आप बहुत अच्छे लगते हैं। उस वक्त ये बात केवल भारत और पाक की हेडलाइन नहीं थी बल्कि ये इंटरनेशनल मीडिया की भी सुर्खियां बनी थी।

युवाओं का एक बड़ा तबका उन्हें अपना स्टाइल गुरु मान चुका था

टी-शर्ट और जींस में हमेशा नजर आने वाले धोनी को देखकर युवाओं का एक बड़ा तबका उन्हें अपना स्टाइल गुरु मान चुका था और झारखंड की गलियों से लेकर पूरे भारत के युवागण अब सैलून में बाल कटाने के लिए नहीं बल्कि बाल को लंबा और घना बनाने के तरीके आजमाते नजर आते थे। लेकिन धोनी की स्टाइल उनके बल्ले और कप्तानी पर टिकी हुई थी, जिसे वो बखूबी जानते थे और वो उसी को संवारने में लगे हुए थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+