Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WT20 का दूसरा सेमीफाइनल आज- गेल बिगाड़ सकते हैं टीम इंडिया का खेल

मुंबई। वेस्टइंडीज के साथ टी-20 सेमीफाइनल के मुकाबले में टीम इंडिया की अहम परीक्षा होगी। भारत के लिए तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल सबसे बड़ी चुनौती होंगे। दोनों ही टीमें सुपर-10 मुकाबले में 3-3 मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनायी है।

Video- वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले एक और जबरदस्त मौका-मौका

भारत जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ हारा था, तो वेस्टइंडीज को अपने आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, हालांकि इस मैच में क्रिस गेल को आराम दिया गया था। पिछले टी-20 विश्वकप में दोनों टीमों के बीच आपसी भिड़ंत पर नजर डालें तो दोनों के बीच कुल तीन मैच खेले गये हैं जिसमें दो में कैरेबियन टीम और एक में भारतीय टीम को जीत मिली है। ऐसे में वेस्टइंडीज का पलड़ा इस मामले में भारी है।

इस मैच में टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाजी अभी भी मुश्किल का सबब बनी हुई है। लागातार चार मैचों में रोहित शर्मा, शिखर धवन और सुरेश रैना विफल हुए हैं। जबकि सेमीफाइनल में मुकाबले में युवराज सिंह की जगह टीम में मनीष पांडे को शामिल कर लिया गया है।

युवराज सिंह की अनुपस्थिति में टीम के पास मनीष पांडे और अजिंक्या रहाणे का विकल्प मौजूद है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कप्तान धोनी इन दोनों में से किसे इस अहम मुकाबले में मौका देना चाहते हैं।

भारत के सामने क्रिस गेल, दिनेश रामदीन, मर्लोन सैमुएल्स और फ्लेचर की चुनौती है। गेल को जल्दी आउट करने की अहम जिम्मेदारी आर अश्विन के कंधों पर होगी। जबकि बद्री, ब्रावो और आंद्रे रसेल की गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाजों की कठिन परीक्षा होगी।

मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा जिसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा

टीम इंडिया

महेंद्र सिंह धोनी, शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमरा, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह, पवन सिंह नेगी, अजिंक्या रहाणे, मोहम्मद शामी

वेस्टइंडीज

डारेन सैमी, सैमुएल बद्री, सुलेमान बेन, कार्लोस ब्रैथवेट, ड्वेन ब्रावो, जॉनसन चार्ल्स, लेंड्ल सिमंस, क्रिस गेल, जेसन होल्डर, इविन लेविस, एश्ले नर्स, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, मर्लोन सैमुएल्स, जेरोम टेलर

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+