Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी बोले युवराज को उपर बल्लेबाजी करने नहीं भेज सकते

रांची। लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले युवराज सिंह अभी भी फार्म में वापसी के लिए राह देख रहे हैं। हालांकि उन्हें बल्लेबाजी के मौके कम मिले हैं लेकिन इन मौकों पर वह कुछ खास नहीं कर सके हैं। युवराज सिंह के बल्लेबाजी क्रम पर बोलते हुए कप्तान धोनी ने कहा कि जिस तरह से शीर्ष क्रम के बल्लेबाज प्रदर्शन कर रहे उसे देखते हुए युवराज सिंह उपर के क्रम में बल्लेबाजी करने भेजना थोड़ा मुश्किल है।

रोहित शर्मा बनें मंत्री, भज्जी ने ट्वीट कर कहा वादा पूरा कीजिए

गौरतलब है कि दूसरे मैच में धोनी ने युवराज सिंह को अपने उपर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा था। यही नहीं हार्दिक पांड्या के बाद धोनी क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। लेकिन दूसरे मैच में युवराज सिंह सातवे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे लेकिन पहली ही गेंद पर आउट हो गये।

धोनी ने कहा कि अगर आप देखो तो युवी हमारे लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करता है। अब उन्हें पांचवें नंबर के उपर भेजना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि शीर्ष चार में दो सलामी बल्लेबाज हैं और युवी वहां बल्लेबाजी नहीं कर सकता। धोनी ने कहा कि तीसरे नंबर पर कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि सुरेश रैना चौथे नंबर पर।

इन चारों ही स्थान के साथ छेड़छाड़ अभी थोड़ी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि युवराज को और मौके मिलने चाहिए। तीसरे टी-20 में महज एक विकेट ही गिरने के बाद टीम इंडिया ने मैच जीत लिया। लिहाजा युवराज को अभी और मौके पाने के लिए एशिया कप का इंतजार करना होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+