Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत बनाम इंग्लैड: टी-20 सीरीज में अश्विन-जडेजा करेंगे आराम, मिश्रा-रसूल को मौका

मुंबई। इंग्लैंड के खिलाफ T-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान बीसीसआई ने सोमवार को कर दिया। इस बार रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है तो वहीं इन दोनों की जगह अमित मिश्रा और परवेज रसूल को शामिल किया गया है।

रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जाडेजा को आराम

आपको बता दें कि इंग्लैंड और भारत के बीच तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 26 जनवरी को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 29 जनवरी को नागपुर के वीरभद्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में और तीसरा मैच एक फरवरी को बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

टेस्ट-वनडे दोनों ही सीरीज पर इंडिया का कब्जा

मालूम हो कि इंग्लैंड के साथ खेली गई टेस्ट श्रृंखला को भारत ने 4-0 और तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला को भारत ने 2-1 से जीता है।

टी-20 टीम इस प्रकार है...
विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), मनदीप सिंह, केएल राहुल, युवराज सिंह, सुरेश रैना, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अमित मिश्रा, परवेज रसूल, युजवेंद्र चहल, मनीष पांडे, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर सिंह और आशीष नेहरा.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+