For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत-ऑस्ट्रेलिया में तीसरा टेस्ट कल से, स्पिनरों पर रहेंगी निगाहें

भारत ने पहला टेस्ट 331 रन से हारा था लेकिन दूसरे टेस्ट में जीत के बाद भारतीय टीम का हौंसला बढ़ा है। अब तीसरे टेस्ट में भारत जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगा।

By Rizwan

नई दिल्ली। चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय भारत में हैं। सीरीज में अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं और दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं। तीसरे मैच के लिए दोनों टीमें रांची पहुंच चुकी हैं। जहां गुरूवार से मुकाबला होगा। दोनों ही टीमों के लिए ये मैच काफी अहम है क्योंकि जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो सीरीज में 2-1 से आगे हो जाएगी और सीरीज में हार का डर उसे नहीं रहेगा। गावस्कर-बॉर्डर ट्रॉफी सीरीज के पहले दो मैचों में हुए घटना क्रम को देखते हुए इस मैच के भी काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है।

भारत ने पहला टेस्ट 331 रन से हारा था लेकिन दूसरे टेस्ट में जीत के बाद भारतीय टीम का हौंसला बढ़ा है। अब तीसरे टेस्ट में भारत जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगा। तीसरे टेस्ट में भारत के लिए चुनौती उसकी बल्लेबाजी होगी। पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजी भरभरा गई थी तो दूसरे टेस्ट में भारत को जीत जरूर मिली थी लेकिन भारतीय बल्लेबाज अपने ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके थे। दूसरे टेस्ट डीआरएस विवाद को लेकर भी चर्चा में रहा।

माना जा रहा है कि रांची की पिच भी स्पिनर के लिए मददगार रहेगी लेकिन पहले दो मैचों के उलट इस मैच में बड़े स्कोर बनने की उम्मीद की जा रही है। भारत की ओर से स्पिन विभाग में रविंद्र जड़ेजा और आर अश्विन का सीरीज में प्रदर्शन बढ़िया रहा है। लेकिन बल्लेबाजी में सिर्फ केएल राहुल ही अपनी छाप छोड़ पाए हैं। भारत की ओर से राहुल ने सीरीज में तीन अर्द्धशतकों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं कोहली दो टेस्ट में मजह 40 रन बना पाए हैं। बंगलुरू में दूसरे टेस्ट में अंजिक्य रहाणे और चतेश्वर पुजारा ने भी 118 रन अहम साझेदारी की थी। कोई भारतीय बल्लेबाज इस सीरीज में अभी तक शतक नहीं बना पाया है। वहीं ऑस्ट्रलिया की भी ज्यादा उम्मीद अपने स्पिन विभाग पर ही होगी। ओकीफ और नाथन लियॉन ने ऑस्ट्रलिया के लिए शानदार गेंदबाजी की है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी में निगाहें इस सीरीज के अकेले शतकधारी कप्तान स्टीव स्मिथ पर होंगी।

टीमें इस प्रकार हैं।
भारत: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, चतेश्वर पुजारा, अंजिक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, करुण नायर, जयंत यादव, कुलदीप यादव, अभिनव मुकुंद

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, एस्टन एगर, जैक्शन बिर्ड, पैट कमिंस, पीटर हैंडकॉम्ब, जोश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियॉन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीफन ओकीफ, मैथ्यू रैनशॉ, मार्कस स्टोनिस, मिशेल स्विपसन, मैथ्यू वेड

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+