For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Preview: जीत से आगाज करने उतरेगी टीम इंडिया, फेवर में नहीं हैं आंकड़े

डरबन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 6 मैचों की वनडे सीरीज कल यानी गुरुवार से शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मैच डरबन में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज 2-1 से हारने के बाद टीम इंडिया अफ्रीका में हर हाल में वनडे सीरीज जीतना चाहेंगी। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 72 रनों से और फिर दूसरा मैच 135 रनों से हारने के बाद जोहांसबर्ग में टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की थी और दक्षिण अफ्रीका को 63 रनों से हराकर सीरीज का सम्मानजनक रूप से अंत किया।

बता दें कि भारत अब तक विराट की कप्तानी में 33 मैच जीत चुका है और उसने नौ मैच हारे हैं। भारत दक्षिण अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाया है। भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार 1992-93 में 5-2, 2006-07 में 4-0, 2010-11 में 3-2 और 2013-14 में 2-0 से सीरीज हार रहा है।

इस स्टेडियम में कभी भी नहीं जीता है भारत

इस स्टेडियम में कभी भी नहीं जीता है भारत

भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड ठीक नहीं है। जहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मैच खेला जाएंगा वहां भारत का वनडे रिकॉर्ड मेजबान के खिलाफ अच्छा नहीं रहा। यहां उसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले सभी वनडे मैच हारे हैं। हालांकि 2003 के विश्वकप में भारत ने इस मैदान पर इंग्लैंड और केन्या के खिलाफ खेले गये मैच में जीत हासिल की थी। भारत तब विश्वकप के फाइनल में पहुंचा था।

पहला वनडे- भारत 39 रनों से हारा

दूसरा वनडे- भारत 17 रनों से हारा

तीसरा वनडे- भारत 6 विकेट से हारा

चौथा वनडे- भारत 157 रनों से हारा

पांचवा वनडे- भारत 135 रनों से हारा

छठा वनडे- भारत 134 रनों से हारा

डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में अब तक कुल 43 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 21 और फील्डिंग करने वाली टीम ने 16 मैच जीते हैं।

तो नंबर वन बन जाएगी टीम इंडिया

तो नंबर वन बन जाएगी टीम इंडिया

इन 6 मैचों की इस सीरीज में विराट कोहली की टीम का सामना दुनिया की नंबर वन टीम से होगा। हालांकि रैंकिंग में टीम इंडिया भी दक्षिण अफ्रीका से मात्र एक अंक पीछे है और रेटिंग में दूसरे पायदान पर है। अगर भारत किसी प्रकार 4-2 से सीरीज जीतने में सफल रहा तो भारतीय टीम नंबर वन बन जाएगी। लेकिन अपने खराब रिकॉर्ड के चलते विराट एंड कंपनी के लिये यह वनडे सीरीज आसान नहीं होगी।

2016 में ऑस्ट्रेलिया में उसके खिलाफ 4-1 से सीरीज हारने के बाद कोहली एंड कंपनी ने विदेश में एक भी सीरीज नहीं गंवाई है। इस अंतराल में भारत ने जिम्बाब्वे, न्यूजीलैंड (दो बार), इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, श्रीलंका (दो बार) और ऑस्ट्रेलिया को हराया है। भारत ने 32 में से अधिक 24 द्विपक्षीय मैच जीते हैं।

विराट कोहली के लिए टीम चयन होगा सिरदर्द

विराट कोहली के लिए टीम चयन होगा सिरदर्द

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज मिस करने के बाद कोहली दोबारा वनडे मैच में फील्ड पर उतरेंगे। इसका मतलब ये हुआ कि श्रेयस अय्यर जो श्रीलंका के खिलाफ शानदार फॉर्म में थे उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता है। वहीं मनीष पांडे और दिनेश कार्तिक दोनों फॉर्म में हैं। अब देखना होगा कि कोहली किसे प्लेइंग इलेवन में शामिल करते हैं।

मजबूत है अफ्रीकी बल्लेबाजी

मजबूत है अफ्रीकी बल्लेबाजी

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी क्रम भी काफी मजबूत है। लेकिन जैसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि बारिश हो सकती है तो कोहली चाहेंगे कि चाइनामैन कुलदीप यादव को मौका दिया जाए। अगर मेहमान केवल एक अकेला स्पिनर खेलते हैं, तो कुलदीप यादव को अंक्षर पटेल और यजुवेंद्र चहल दोनों के बीच मंजूरी मिल सकती है। जिससे मध्य-क्रम में डेविड मिलर और जेपी डुमिनी की आतिशी बल्लेबाजी पर काबू पाना आसान होगा।

टीमें

टीमें

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी (कीपर), हार्दिक पांड्या, यजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्ष पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रित बूमराह, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर।

दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक, जेपी ड्यूमिनी, इमरान ताहिर, ऐडन मार्करम, डेविड मिलर, मॉर्न मॉर्केल, क्रिस मॉरिस, लुंगी एन्गिडी, एंडीले फैहलुकवेओ, कागीसो रबाडा, तबरेज शमसी, खोया जोंडो।

Story first published: Wednesday, January 31, 2018, 16:19 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+