For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Preview: सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया, बिना कप्तान के कमजोर हुई अफ्रीका

India vs South Africa 2nd ODI Preview : Virat Kohli Team looks Strong | वनइंडिया हिंदी

डरबन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 6 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कल यानी रविवार को सेंचुरियन में खेला जाएगा। पहला वनडे 6 विकेट से जीतने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। तो वहीं दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। अफ्रीकी टीम अब बिना कप्तान के हो गई है। दरअसल उंगली में चोट के कारण फाफ डु प्लेसिस भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

पिछले मैच से शतकवीर रहे डुप्लेसी का जाना अफ्रीकी टीम के लिए बुरी खबर है। टेस्ट सीरीज 2-1 से हारने के बाद टीम इंडिया अफ्रीका में हर हाल में वनडे सीरीज जीतना चाहेंगी। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 72 रनों से और फिर दूसरा मैच 135 रनों से हारने के बाद जोहांसबर्ग में टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की थी और दक्षिण अफ्रीका को 63 रनों से हराकर सीरीज का सम्मानजनक रूप से अंत किया। अब भारत वनडे सीरीज जीतकर टेस्ट सीरीज हार का बदला लेना चाहेंगा।

नंबर 4 की समस्या से मिली टीम इंडिया को निजात!

नंबर 4 की समस्या से मिली टीम इंडिया को निजात!

पहले मैच में टीम इंडिया ने अपनी नंबर 4 की कमजोरी से निजात पा ली है। दरअसल नंबर चार पर अजिंक्य रहाणे को उतारकर कोहली ने अच्छा फैसला लिया। रहाणे पिछले लगातार मैचों में फिफ्टी बनाते आए हैं। रहाणे ने डरबन वनडे में 79 रनों की पारी खेली थी। उससे भी ज्यादा अच्छा उनके शॉट देखकर लगा। रहाणे की क्लासिक बैटिंग देखकर लगा रहा है कि टीम इंडिया की नंबर 4 की समस्या समाप्त हो जाएगी।

वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया का कोई जवाब नहीं है

वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया का कोई जवाब नहीं है

वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया का कोई जवाब नहीं है। बल्लेबाजी क्रम में रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी हैं। कप्तान कोहली भले ही श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में नहीं खेले थे। लेकिन मैदान पर लौटते ही उन्होंने अपने पहले ही मैच में शानदार शतक लगाकर जता दिया कि उनके बल्ले में कभी भी जंग नहीं लग सकती। कोहली ने अफ्रीका में पहली बार शतक लगाया। वे दुनिया के हर देश में शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।

बेहद मजबूत है टीम इंडिया का बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्रम

बेहद मजबूत है टीम इंडिया का बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्रम

भारतीय गेंदबाजी की बात करें स्पिन ट्विन कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल का कोई तोड़ नहीं हैं। पहले मैच में जब तेज गेंदबाजों की पिटाई हो रही थी तो उन दोनों ने अपने दम पर मैच भारत के पाले में डाल दिया था। दोनों ने मिलकर 5 विकेट चटकाए थे। खुद कप्तान कोहली का मानना है कि रिस्ट स्पिनर उनके लिए मैच का पासा पलट रहे हैं। इनके अलावा तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह जैसे डेथ ओवर स्पेशलिस्ट भारत की मजबूत बॉलिंग लाइन अप को दर्शाते हैं। पहले मैच से हिसाब से देखा जाए तो टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं होगा। कोहली विजेता टीम के साथ ही खेलना चाहेंगे।

बिना कप्तान के कमजोर हुई अफ्रीका

बिना कप्तान के कमजोर हुई अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका के लिहाज से कोई भी चीज उनके कंट्रोल में नहीं रही है। पहले एबी डिविलियर्स का तीन वनडे मैचों से बाहर होना फिर फॉर्म में चल रहे कप्तान डुप्लेसिस का बाहर होना अफ्रीकी टीम के लिए बुरी खबर है। हालांकि हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक, जेपी डुमिनी और डेविड मिलर जैसे वनडे के धमाकेदार बल्लेबाज हैं। लेकिन पहले वनडे में ये खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए।

Story first published: Saturday, February 3, 2018, 14:55 [IST]
Other articles published on Feb 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+