For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

5th ODI Preview: सीरीज पर जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी कोहली सेना

पोर्ट एलिजाबेथ। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवे वनडे मैच में टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। चौथे वनडे में जिस तरह से बारिश से बाधित मैच में टीम इंडिया को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा उसके बाद एक बार फिर से यह सीरीज जीवित हो गई है। एक तरफ जहां भारतीय टीम इस मैच को जीतकर वनडे सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी तो दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका सीरीज में बने रहने की कोशिश करेगी। आपको बता दें कि छह मैचों की सीरीज में भारत 3-1 से आगे हैं।

टीम की बल्लेबाजी फॉर्म में

हालांकि चौथे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी, लेकिन इस मैच में भारतीय टीम ने 289 रन बनाए थे, ऐसे में इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की हालत एक समय पर काफी खराब थी, लेकिन जिस तरह से बारिश से बाधित मैच में मैच को 29 ओवर के लिए सीमित किया गया और मिलर ने तूफानी पारी खेली उसके चलते भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में शिखर धवन ने 109 रन की शानदार पारी खेली थी।

भारतीय फिरकी पर नजर

शुरुआत के तीन मैचों में भारतीय टीम ने एकतरफा जीत करते हुए अपना दबदबा कायम किया था, ऐसे में भारतीय टीम पांचवे वनडे में भी अपनी पूरी ताकत झोंकेगी। टीम इंडिाय के लिए अच्छी बात यह है कि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का भी बल्ला अब रन उगलने लगा है और कप्तान कोहली लगातार शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में टीम इंडिया की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। जबकि गेंदबाजी की बात करें तो युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की फिरकी का हल ढूंढ़ने में अभी तक अफ्रीकी बल्लेबाज सफल नहीं रहे हैं।

आसान नहीं होगा टीम इंडिया का सफर

घरेलू मैदान में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले तीन मैचों में कुछ खास नहीं किया, जिसके चलते होम टीम को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है, लेकिन पांचवे वनडे में वापसी करने के बाद एक बार फिर से टीम अपने रंग में लौट सकती है। एबी डिविलियर्स, हाशिम अमला और डेविड मिलर का विस्फोटक अंदाज टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। वहीं माना जा रहा है कि इस वनडे में तेज गेंदबाज डेल स्टेन टीम में वापसी कर सकते हैं, जोकि भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकता है।

Story first published: Monday, February 12, 2018, 16:52 [IST]
Other articles published on Feb 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+