नॉर्थ साउंड (एंटिगो)। 2 जुलाई को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मैच के लिए भारतीय टीम जब मैदान में उतरेगी तो उसका इरादा मैच के साथ-साथ सीरीज भी अपने नाम करने का होगा। पांच मैचों की वनडे सीरीज में पहला मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद भारतीय टीम ने लगातार दो जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई हुई है।
दोनों मैचों में भारत ने दर्ज की है एकतरफा जीत
भारत की टीम के सामने वेस्टइंडीज की टीम खेल के किसी भी विभाग में कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाई है। भारत ने पहला मैच 105 रन से तो दूसरा 93 रनों से जीता है। वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में हालांकि जरूर अपने प्रदर्शन में सुधार चाहेगी। दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारत को 252 पर रोका था लेकिन बल्लेबाजी 158 पर ही सिमट गई थी।
कुलदीप यादव पर फिर रहेंगी निगाहें
भारत की ओर से इस सीरीज में युवा स्पिनर कुलदीप यादव ने काफी प्रभावित किया है। डेब्यू मैच बारिश से धुले के बाद कुलदीप ने दूसरे और तीसरे एकदिवसीय में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है। दोनों ही मैचों में उन्होंने तीन-तीन विकेट लिए हैं। बल्लेबाजों में अंजिक्य रहाणे, शिखर धवन और विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। तीसरे मैच में कप्तान धोनी ने भी शानदार अर्धशतक जमाया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। ऐसे में चौथे मैच में भी भारत का ही पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है।
टीम स्वॉयड
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, युवराज सिंह, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दीक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, उमेश यादव, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत।
वेस्ट इंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), सुनील अंब्रिस, देवेंद्र बिशु, रोस्टन चेस, मिगेल कमिंस, केली होप, शाय होप (विकेटकीपर), अल्जररी जोसेफ, इविन लुईस, जेसन मोहम्मद, एशले नर्स, कीरान पॉवेल, रोवमान पावेल