द्रविड़ को टीम इंडिया का कोच बनाने के लिए गावस्कर-पोंटिंग आगे आये
नई दिल्ली। टीम इंडिया के नये कोच की तलाश जारी है। इसी बीच राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम का कोच बनाये जाने की पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने वकालत की है। उन्होंने कहा कि द्रविड़ टीम इंडिया के कोच के लिए सबसे बेहतर उम्मीदवार हैं।
गावस्कर ने कहा कि मैं काफी लंबे समय से कह रहा हूं कि द्रविड़ को टीम इंडिया का कोच बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी को सन्यास लेने के बाद कूलिंग पीरियड की जरूरत होती है और मेरा मानना है कि द्रविड़ ने अपना कूलिंग पीरियड बिता लिया है।
बीसीसीआई को मेरी राय है कि अगर वह भारतीय टीम के कोच के लिए नये कोच की तलाश कर रही है तो राहुल द्रविड़ से बेहतर विकल्प नहीं हो सकता है। इससे पहले भी गावस्कर ने डंकन फ्लेचर के बाद द्रविड़ को टीम इंडिया का कोच बनाये जाने का सुझाव दिया था। सुनील गावस्कर के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉटिंग ने भी द्रविड़ को कोच बनाये जाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि द्रविड़ भारतीय टीम के कोच के लिए सही विकल्प हैं।
पोंटिंग ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि बीसीसीआई को द्रविड़ से बेहतर विकल्प मिलेगा। अगर द्रविड़ इस काम को करने में इच्छुक हैं तो उनसे बेहतर ये काम कोई नहीं कर सकता है। पोंटिंग ने कहा कि द्रविड़ के पास बहुत जानकारी और अनुभव के साथ क्रिकेट के तीनों स्वरूप की समझ है। द्रविड़ पहले ही भारतीय ए टीम के कोच के रुप में खुद को साबित कर चुके हैं। उनकी अगुवाई में दिल्ली डेयर डेविल्स बेहतरीन खेल खेल रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
