Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गेल ने फिर किया महिला पत्रकार पर अश्लील कमेंट, पड़ सकते हैं मुसीबत में

नई दिल्ली। एक बार फिर से वेस्टइंडिज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल नकारात्मक कारणों से मीडिया में चर्चा में हैं, जिसके बाद हो सकता है कि उनकी मुश्किलें फिर से बढ़ जाये।

क्रिस गेल ने महिला रिपोर्टर को दिया दारू और डेट का ऑफर, देखें वीडियो

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गेल ने महिला पत्रकार चार्लोट से कहा कि क्या आपको लगता है कि आप मेरा भारी बैट उठा सकती है, मैं साफ कहता हूं कि आपको ये बैट उठाने में दोनों नाजुक हाथ लगेंगे। इसके बाद गेल ने उनसे पूछा कि मेरे हिसाब से तो आपके कई अश्वेत व्यक्तियों से संबंध रहे होंगे, जिसका जवाब देना चार्लोट ने गेल को उचित नहीं समझा।

शराब-शबाब के शौकीन हैं विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल, देखें तस्वीरें

उन्होंने गेल को इग्नोर करने की कोशिश की तो गेल ने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आपने एक साथ दो मर्दों के साथ संबंध बनाये होंगें और उसके बाद वो ठहाके मारकर हंसने लगे। गेल ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं हैं क्योंकि मेरी नजर में यह बुरा नहीं है, महिलाओं को भी समानता का अधिकार मिलना चाहिए और उनके पास भी संबंधों की आजादी होनी चाहिए, निश्चित तौर पर गेल को अपने इस भद्दे कमेंट के लिए परेशानी हो सकती है।

तो इसलिए गेल ने अपनी लविंग बेटी का नाम 'ब्लश' रखा है?

मालूम हो कि पिछली बार उन्होंने जब बिग बैश लीग मैच के दौरान टेन नेटवर्क की महिला रिपोर्टर मेल मैक्लॉघिन को इंटरव्यू के दौरान सेक्सी कमेंट करके डोंट ब्लश बेबी कहा था तो काफी बवाल मचा था और उसके बाद गेल को माफी मांगनी पड़ी थी और उन पर जुर्माना लगा था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+