Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अनुराग ठाकुर बने बीसीसीआई के सबसे युवा अध्यक्ष, अजय शिरके नये सचिव

नई दिल्ली। बीसीसीआई के सबसे युवा अध्यक्ष के तौर पर अनुराग ठाकुर को चुन लिया गया है। अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई की स्पेशल जनरल मीटिंग में निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। महज 41 वर्ष की आय़ु में बीसीसीआई का अध्यक्ष बनने वाले अनुराग ठाकुर पहले सबसे युवा अध्यक्ष हैं।

अनुराग ठाकुर को शशांक मनोहर की जगह बीसीसीआई का अध्यक्ष चुना गया है। शशांक मनोहर को हाल ही में आईसीसी का पहला इंडेपेंडेंट अध्यक्ष चुना गया था। अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई का पिछले वर्ष सचिव बनाया गया था जब जगमोहन डालमिया बीसीसीआई के अध्यक्ष थे।

हाल ही में अनुराग ठाकुर को कई एसोशिएश ने अपना समर्थन दिया था। सभी छह जोन ने अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई का अध्यक्ष बनाना के लिए अपना समर्थन दिया था। इसमें इस्ट जोन एसोसिएशन्स, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल, नेशनल क्रिकेट क्लब, ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन, त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन, असम क्रिकेट एसोसिएशन और झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन शामिल हैं।

अनुराग ठाकुर के बीसीसीआई के सचिव के पद से हटन के बाद अजय शिरके को उनकी जगह बीसीसीआई का सचिव बनाया गया है। आपको बता दें कि शशांक मनोहर महज सात महीनों के लिए बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+