Video- अपनी शादी में जमकर नाचे रवींद्र जडेजा, दिखायी तलवारबाजी

राजकोट। टीम इंडिया के स्टार खिला़ड़ी रवींद्र जडेजा आज शादी के बंधन में बंध गये। गुजरात के राजकोट में उनका विवाह रीवाबा के साथ धूमधाम से हुआ। देखें तस्वीरें: रविंद्र जडेजा को लगी हल्दी, शाम को है बैचलर पार्टी

देखिये कैसा है जडेजा का शादी का कार्ड
शादी समारोह में जमकर ना सिर्फ आतिशबाजी हुई बल्कि रस्मों के दौरान तलवारबाजी का भी प्रदर्शन किया गया। रवींद्र जडेजा ने खुद बतौर किसी कुशल तलवारबाज की तरह तलवारबाजी भी दिखायी। Pics: रीवाबा संग सात फेरे लेने से पहले जडेजा ने कराया न्यू हेयर कट



पूरे समारोह में जडेजा ने जमकर मस्ती की और अपनी पत्नी रीवाबा के साथ खूब जमकर डांस किया। जडेजा की कांग्रेस नेता की बेटी रीवाबा सोलंकी से 5 फरवरी को सगाई हुई थी। जडेजा की शादी में शामिल नहीं होंगे रैना और धोनी, नहीं मिला न्यौता


शनिवार को सीजंस होटल में जडेजा की संगीत सेरेमनी हुई थी। रवींद्र जडेजा की रीवाबा से मुलाकात के पीछे थोड़ी दिलचस्प कहानी है।
दरअसल जडेजा रीवाबा की बहन नयना के दोस्त थे और दोनों की आपस में काफी अच्छी मित्रता थी।

जडेजा अपने परिवार की मर्जी के अनुसार इंटरकास्ट विवाह नहीं करना चाहते थे, लेकिन जब नयना ने उन्हें रीवाबा की तस्वीर दिखायी तो जडेजा ने एक बार में ही शादी के लिए हां कह दिया।

Story first published: Sunday, April 17, 2016, 17:19 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+