Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

KKR की हार पर रो पड़ीं चियर गर्ल्स, SRK ने लवयू बोला

मुंबई। बुधवार को आईपीएल 9 में दो बार की चैंपियन केकेआर का सफर खत्म हो गया। हैदराबाद की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए केकेआर को टाय-टाय फिस्स कर दिया।

युवी-भुवनेश्वर के आगे नहीं चले गंभीर के शेर, KKR हारा, हैदराबाद जीता

इस हार के बाद केकेआर के सह मालिक अभिनेता शाहरूख खान ने ट्वीटर पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें टीम की चियर गर्ल्स रो रही हैं। एसआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मैंने हमेशा अपनी टीम के लड़कों के लिए लिखा है, कभी इन प्यारी लड़कियों के लिए कुछ नहीं कहा जो हमेशा हमारी टीम के लिए चियर करती हैं, लवयू गर्ल्स, थैंक्यूं।

जब KKR की पूरी टीम पहुंची शाहरूख की 'फैन' देखने, वीडियो

इसके अलावा किंग खान ने हैदराबाद टीम को बधाई भी दी और लिखा कि इनकार नहीं कर सकता कि बुरा महसूस हो रहा है कि हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया..कई बार आपका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी काफी नहीं होता। शुभकामनाएं एसआरएफ।

जानिए शाहरूख खान ने क्यों पढ़े पीएम मोदी के कसीदे?

मालूम हो कि बुधवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए मैच में हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को 163 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे कोलकाता हासिल नहीं कर पाई और 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+