अब कोई विदेशी नहीं बन पाएगा 'टीम इंडिया' का कोच, क्योंकि BCCI ने रखी ये 9 शर्ते
नयी दिल्ली। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए कोच के लिए आवेदन जारी कर दिए हैं। हेड कोच के लिए जारी एडवर्टाइजमेंट में बोर्ड ऐसी शर्तें रखी हैं, जिसके बाद किसी विदेशी का टीम इंडिया का कोच बन पाना मुश्किल है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए कोच के लिए 9 शर्तें रखी है। अनुराग ठाकुर: खून में राजनीति, दिल में क्रिकेट जानें कैसी है इनकी लाइफ
इन शर्तों में जो सबसे अहम शर्त हैं वो ये कि कोच के पद के लिए आवेदन करने वालों को हिंदी आनी चाहिए। बीसीसीआई ने 10 जून तक आवेदन मांगे हैं। आपको बता दें कि बीसीसीआई प्रेसिडेंट अनुराग ठाकुर ने 22 मई को एलान किया था कि बोर्ड इस पोस्ट के लिए एडवर्टाइजमेंट जारी करेगा। इसके बाद बीसीसीआई ने बुधवार को ऐड जारी किया।
जानिए कोच के लिए क्या हैं 9 शर्तें
- बीसीसीआई ने कोच के लिए जो एडवर्टाइजमेंट जारी किया है, उसके मुताबिक एक इंटरनेशनल टीम के कोच के लिए कम्युनिकेशन स्किल्स बेहतर होना जरूरी है।
- कम्युनिकेट करने के लिए अंग्रेजी में प्रोफिशिएंसी होना जरूरी है। हिंदी और दूसरी रीजनल लैंग्वेज भी आनी चाहिए।
- कैंडिडेट के पास आईसीसी की मेंबर कंट्रीज की टीम, फर्स्ट क्लास क्रिकेट और इंटरनेशनल लेवल की किसी टीम की कोचिंग का अनुभव होना चाहिए।
- कैंडिडेट के पास मेंबर कंट्रीज से सर्टिफिकेशन या असेसमेंट प्रोग्राम का वैलिड सर्टिफिकेशन होना चाहिए।
- उनके पास हर फॉर्मेट में टीम इंडिया के लीडरशिप पोजिशन हासिल करवाने के लिए प्लानिंग और उसे प्रेजेंट करने की काबिलियत होनी चाहिए।
- कोच का आवेदन करने वाले कैडिंडेंट के पास टीम इंडिया के इंडिविजुअल प्लेयर के परफॉर्मेंस को सुधारने की प्लानिंग होनी चाहिए।
- कैंडिड्टेंस के पास स्पोर्ट्स साइकोलॉजी, स्पोर्ट्स मेडिसिन, वर्कलोड मैनेजमेंट जैसी मल्टी-डिसिप्लीनरी अप्रोच होना चाहिए।
- आवेदकों के पास स्पोर्ट्स सॉफ्टवेयर की जानकारी होनी चाहिए।
- आवेदकों के साथ किसी भी तरह का विवाद जुड़ा नहीं होना चाहिए।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
