विराट कोहली के लिए 'सुल्तान' के खास शो का इंतजाम करेंगी अनुष्का शर्मा?
मुंबई। एक बार फिर से टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कैप्टन विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को लेकर गॉसिप का बाजार गर्म हैं। लोगों का कहना है कि दोनों के बीच का रिश्ता अब सुधर चुका है और दोनों अब राईट ट्रैक पर आगे बढ़ रहे हैं।
इसी कारण इन दोनों को जब भी समय मिलता है, दोनों एक-दूसरे को कंपनी देते दिख जाते हैं। खबर आयी है कि अनुष्का इन दिनों ईद के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म 'सुल्तान' की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए काफी मशक्कत कर रही हैं क्योंकि उनकी इच्छा है कि उनकी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में विराट कोहली खास तौर पर मौजूद रहें।
हालांकि प्रोडक्शन हाउस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग एक ही रखना चाह रहा है लेकिन अनुष्का की पूरी कोशिश है कि वो विराट के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग करवाये क्योंकि विराट जल्द ही बिजी होने वाले हैं।
फिलहाल क्या सच है और क्या झूठ, ये तो कहना मुश्किल है लेकिन विराट-अनुष्का को लेकर गॉसिप चरम सीमा पर है मालूम हो कि फिल्म 'सुल्तान' में लीड रोल अनुष्का और सलमान खान ने निभाया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
