Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने के मामले में धोनी ने पॉटिंग की बराबरी की

हरारे। जिम्बाब्वे दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज पर कप्तान धोनी ने कब्जा करके एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अंतिम टी-20 में मिली जीत के बाद कप्तान धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक मैचों में कप्तानी के ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉटिंग की बराबरी कर ली है।

हरारे टी20: सूजी हुई लाल आंखें भी धोनी को कीपिंग से रोक नहीं पायीं..

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉटिंग ने कुल 324 अंतर्राषट्रीय मैचों में टीम की कप्तानी संभाली है, ऐसे में आखिरी टी-20 मैच में कप्तानी करने के बाद धोनी ने पॉटिंग के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पॉटिंग के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए धोनी को एक मैच का और इंतजार करना होगा। इसके लिए धोनी को अगले साल तक इंतजार करना होगा क्योंकि इस साल सीमित ओवरों के मैंच अब नहीं खेले जाने है।

कप्तान धोनी पहले ही टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर चुके हैं लिहाजा आगामी वेस्टइंडीज सीरीज में कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगी। धोनी ने अपने कैरियर में कुल 60 टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की है तो 194 वनडे मैचों में भी टीम की कमान संभाली है। वहीं टी-20 मैचों में कुल 70 मैचो में धोनी कप्तानी कर चुके हैं।

सन्यास के बाद धोनी की कमी बहुत खलेगी टीम इंडिया को

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में टीम की कप्तानी के मामले में स्टीवन फ्लेमिंग दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने कुल 303 मैचों में कप्तनी की है। जबकि दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ ने कुल 286 मैच, ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर ने 271 मैच, श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा ने 249 मैच, अजहरुद्दीन ने 221 व सौरव गांगुली ने कुल 196 मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+