Dhoni-Rani Affair: मैं धोनी को तो भूल जाऊं पर मीडिया मुझे भूलने नहीं देता-अभिनेत्री लक्ष्मी का बड़ा बयान
मुंबई। इन दिनों साउथ की बोल्ड अभिनेत्री लक्ष्मी रानी फिल्म 'जूली 2' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं लेकिन वो जहां भी फिल्म के प्रमोशन के लिए जाती हैं, वहां पर लोग उनसे फिल्म के बारे में कम बल्कि उनके पुराने रिलेशनशिप पर सवाल पूछने लगते हैं, जिससे रानी लक्ष्मी को काफी परेशानी होती है। आपको बता दें कि एक वक्त था कि जब इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम रानी लक्ष्मी से जुड़ा था। हालांकि रानी ने तो कई दफा कहा कि वो धोनी से प्यार करती थीं और वो दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन धोनी ने कभी भी इस मुद्दे पर बात नहीं की। एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में रानी ने कहा कि मीडिया चैनल वाले मुझे लेकर काफी कन्फ्यूज हैं, उन्हें समझ ही नहीं आता कि वो मुझे साउथ की ऐक्ट्रेस के रूप में इंट्रोड्यूज करें या फिर धोनी की पूर्व प्रेमिका के रूप में संबोधित करें। आलम तो ये है कि मैं तो धोनी को भूल जाऊं पर मीडिया मुझे उन्हें भूलने नहीं देता।

धोनी एक बीता हुआ एपीसोड
इसलिए ऐसे लोगों के बारे में मैं बस यही कहना चाहूंगी कि धोनी मेरे लिए एक बीता हुआ एपीसोड हैं जो कि फेडआउट हो चुका है, हमारे बीच क्या था और क्यों था इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है अब, गूगल पर खोजने पर सबका इतिहास मिल जाता है, लोगों को भी मेरे बारे में मिल जाएगा इसलिए पुरानी बातों को फिर से प्रकाशित करने का क्या फायदा।

हर किसी का अतित होता है...
मैंने कभी कुछ छिपाया नहीं है लेकिन कुछ बातों के जिक्र का अब कोई अर्थ नहीं है। हर किसी का अतित होता है, मेरा भी है जो अब खत्म हो चुका है। अतित के पन्ने पलटने से इंसान को दुख ही होता है।

पता नहीं क्यों लोग हमारे बारे में बात करते हैं...
आपको बता दें कि रानी लक्ष्मी ने कुछ अरसे पहले अपने और धोनी के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। तब उन्होंने कहा था कि मैं उस टीम की ब्रांड ऐंबैसडर थी जिसमें धोनी खेल रहे थे और एक साल से कुछ कम समय तक हम रिलेशनशिप में थे।

एक-दूसरे के प्रति कमिटेड हुए
हम न तो कभी एक-दूसरे के प्रति कमिटेड हुए और न कभी हमने आपस में शादी करने पर विचार किया इसलिए पता नहीं क्यों लोग हमारे बारे में बात करते हैं। जब हमें लगा कि हमारी रिलेशनशिप नहीं चल सकती तो हम अलग हो गए।

अफेयर का जिक्र नहीं
यही नहीं जब धोनी की बॉयोपिक रिलीज होने वाली थी तब भी लक्ष्मी ने कहा था कि वो घबराई हुई थीं कि कहीं उनकी लवस्टोरी को फिल्म में ना दिखाया जाए, लेकिन फिल्म में ऐसा कुछ नहीं था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications