Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत के दम पर नंबर वन बन ही गया पाकिस्तान, अब टीम इंडिया खुद करेगी टॉप

नई दिल्ली। आखिरकार वही हुआ जिसका अंदाजा पिछले काफी समय से लगाया जा रहा था। दरअसल पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन टीम बन गई है। पाकिस्तान ने ये रैंकिंग अपने दम पर नहीं बल्कि भारत के दम पर हासिल की है। जी हां, दरअसल भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 मैच में 53 रनों से हरा दिया है। जिसके बाद कीवी टीम नंबर वन से खिसककर नंबर दो पर पहुंच गई है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम जश्न मना रही है लेकिन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम जश्न मना रही है लेकिन

न्यूजीलैंड ने पहला टी20 53 रनों से गंवाया और इसके साथ ही वो रैंकिंग में दूसरे नंबर पर गिर गई वहीं पाकिस्तान पहले नंबर पर पहुंच गया। खास मुकाम हासिल करते ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम जश्न मना रही है लेकिन क्या आपको पता है कि पाक ये जश्न ज्यादा दिन तक नहीं मना पाएगा। जी हां, दरअसल जिस तरह से टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को नंबर 1 रैंकिंग से हटाया कुछ ऐसा ही वो पाकिस्तान के साथ भी कर सकती है।

अब रैंकिंग को लेकर उसका सीधा मुकाबला पाकिस्तान से होगा

अब रैंकिंग को लेकर उसका सीधा मुकाबला पाकिस्तान से होगा

टीम इंडिया इस वक्त टी20 रैंकिंग में पांचवें नंबर पर है, अगर वो न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज के बचे हुए दोनों ही मुकाबलों में हरा देती है तो वो रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। अब रैंकिंग को लेकर उसका सीधा मुकाबला पाकिस्तान से होगा। बता दें कि न्यूजीलैंड के बाद भारत श्रीलंका के साथ तीन टी20 मैच खेलेगा। और भारत को नंबर वन बनने के लिए यही तीनों मैच जीतने होंगे। मतलब न्यूजीलैंड के बाद श्रीलंका का भी टी20 में सफाया करना होगा। गौरतलब है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज से पहले श्रीलंका का उसी के घर में सफाया करके लौटी है। ऐसे में अब अपने घर में श्रीलंका को हराने में उसे खास परेशानी नहीं होगी।

पहले मैच में कीवियों के ऐसे धोया

पहले मैच में कीवियों के ऐसे धोया

दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 202 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 8 विकेट खोकर 149 रन ही बना चुकी। भारत की तरफ से शिखर धवन और रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में 80-80 रन बनाए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+