Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : बड़े-बड़े गेंदबाजों को धूल चटाने वाले गंभीर इस बॉलर के सामने हुए नर्वस

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर रहे गौतम गंभीर भले ही काफी वक्त से टीम इंडिया से दूर हैं लेकिन वो ट्विटर काफी एक्टिव रहते हैं और इसी वजह से वो अपने चाहने वालों से दूर नहीं है, हमेशा देश के ज्वलंत मुद्दों पर ट्वीट करने वाले केकेआर के इस कैप्टन ने इस बार बेहद ही क्यूट वीडियो ट्विवटर पर शेयर किया है, जिसमें वो एक नन्हें बॉलर के हाथों चारों खाने चित्त हो गए हैं। ये नन्हा बॉलर और कोई नहीं बल्कि उनकी लविंग डार्लिंग बेटी आजीन है। मंलिगा और अफरीदी जैसे बॉलरों की धज्जियां उड़ाने वाले गंभीर अपनी तीन साल की बेटी के बॉल को नहीं खेल पाए। वीडियो शेयर करते हुए गंभीर ने लिखा है कि मेरी बेटी आजीन के स्कूल में उसकी गेंद का सामना करना बहुत दबाव वाला काम था। हद है, उसे भी पता है कि पापा को ऑप स्टम्प पर गेंद खिलानी है। दरअसल गंभीर हाल ही में आजीन के स्कूल गए थे, जहां उन्हें बच्चों के कहने पर क्रिकेट खेलनी पड़ी और उसके बाद आजीन की बॉल को खेलते हुए नर्वस हो गए।

आपको बता दें कि स्टाइलिश प्लेयर गंभीर ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी मैच में दिल्ली की तरफ से खेलते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाफ 86 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिनमें 13 चौके शामिल थे। बायें हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर 58 टेस्ट मैचों में 41.95 के औसत से कुल 4154 रन बना चुके हैं जबकि 147 वनडे मैचों में 39.68 के औसत से गंभीर के 5238 रन हैं। 37 टी-20 मैचों में गंभीर के 27.41 के औसत से कुल 932 रन हैं। गंभीर ने अपना आखिरी टेस्ट नवंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था जबकि साल 2013 के बाद से उन्होंने एक भी अंतरराष्ट्रीय वनडे नहीं खेला है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+