Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तय हो गई भुवनेश्‍वर कुमार की शादी की तारीख, विराट सहित टीम इंडिया इस दिन करेगी भांगड़ा

मेरठ। भारत के धाकड़ नियमित तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के बिजी शेड्यूल के चलते भुवनेश्वर कुमार इसी महीने शादी करेंगे। जिसके लिए भुवनेश्वर कुमार की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

इसी महीने होगी शादी, ये रही तारीख

इसी महीने होगी शादी, ये रही तारीख

दरअसल भुवनेश्वर और नुपूर की शादी इसी महीने 23 तारीख को मेरठ में होगी। बता दें कि कुछ महीने पहले ही भुवनेश्‍वर ने नूपुर के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी अपनी जीवन संगिनी का खुलासा किया था।

इस दिन होगा रिसेप्शन, आएंगे टीम इंडिया के शेर

इस दिन होगा रिसेप्शन, आएंगे टीम इंडिया के शेर

शादी मेरठ के होटल में होगी। खबरें आ रही हैं कि इस शादी में कप्तान विराट कोहली सहित भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी शिरकत करेंगे। खबरों के मुताबिक 23 नवंबर को शादी के बाद 26 नवंबर को बुलंदशहर में और 30 नवंबर को दिल्‍ली में रिसेप्‍शन दिया जाएगा। बता दें कि भुवनेश्वर और नुपूर का प्यार छज्जे-छज्जे का प्यार है। नुपूर मेरठ के गंगानगर की रहने वाली हैं। यहीं भुवनेश्नवर कुमार भी रहते हैं। दोनों का घर आसपास ही है।

तो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच से बाहर रहेंगे भुवी!

तो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच से बाहर रहेंगे भुवी!

बता दें कि भुवनेश्वर कुमार की शादी 23 नवंबर को है और 24 नवंबर को भारत श्रीलंका के साथ दूसरा टेस्ट मैच खलेगा। ऐसे में शादी के अगले ही दिन भुवी का मैच में खेलना थोड़ा मुश्किल है। 5 दिन तक चलने वाले टेस्ट मैच 28 नवंबर को खत्म होगा। अगर भुवी दूसरे टेस्ट मैच में खेलते भी हैं तो फिर वह 26 नवंबर को बुलंदशहर में होने वाला रिसेप्शन भी मिस करेंगे। कुल मिलाकर भुवी का श्रीलंका के खिलाफ पहला और दूसरा टेस्ट मैच खेलना मुश्किल लग रहा है।

ये काम करती हैं भुवी की होने वाली पत्नी

ये काम करती हैं भुवी की होने वाली पत्नी

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की होने वाली पत्नी नूपुर ने नोएडा से बीटेक किया है और वे नोएडा की एक निजी कंपनी में जॉब करती हैं। 4 अक्टूबर को भुवनेश्वर कुमार ने सगाई की थी।

मई में ही दे दी थी लव-लाइफ की झलक

मई में ही दे दी थी लव-लाइफ की झलक

नुपूर और भुवनेश्वर, दोनों के ही पिता पुलिस में काम करते थे और हाल ही में दरोगा की पोस्ट से रिटायर हुए हैं। सगाई दोनों के परिवार की रजामंदी से हुई है। हालांकि भुवनेश्वर कुमार ने अपनी लव-लाइफ की झलक 11 मई को ही दे दी थी जब उन्होंने यही तस्वीर इंस्टाग्राम डाली थी और लिखा था, 'डिनर डेट पर आया हूं। पूरी तस्वीर जल्द ही'। इसकी के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि भुवनेश्वर किसी को डेट कर रहे हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+