Global Cricket Academy: धोनी ने दुबई में खोली अपनी पहली ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी
नई दिल्ली। क्रिकेट के तीनों फार्मेट में हिट रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट के हूनर से अब दुबईवासी भी वाकिफ होंगे क्योंकि धोनी ने शनिवार को दुबई में अपनी पहली वैश्विक क्रिकेट अकादमी शुरू की है। दुबई के पैसिफिक स्पोर्ट्स क्लब और आरका स्पोर्ट्स क्लब के साथ शुरू की गई एकेडमी पिछले कुछ महीने से अल कुओज के स्प्रिंगडेल्स स्कूल में चल रही है। इस अकेडमी की खास बात ये है कि इसमें भारत से कोच आकर बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। धोनी ने उत्साही प्रशिक्षुओं और उनके माता पिता की मौजूदगी में इसे लांच किया। लॉचिंग के मौके पर माही ने कहा कि इसका हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं और इसे कामयाब बनाने में अपनी ओर से पूरा प्रयास करूंगा, क्रिकेट को योगदान देना मेरा सपना रहा है और यह उस दिशा में पहला कदम है।
गौरतलब है कि धोनी जहां ऑफ फील्ड ये सब कर रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने हाल ही में उनके खेल को लेकर तीखी टिप्पणी की थी , जिसके कारण उनके संन्यास लेने की बात पर बल मिला था, जिन पर मुंह तोड़ जवाब दिया था टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने। दोनों ने कहा कि धोनी में अब भी काफी क्रिकेट बाकी है, जिस दिन उन्हें लगेगा कि वो खेलने की स्थिति में नहीं हैं, उस दिन वो खुद संन्यास का ऐलान कर देंगे, लोगों को उनके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं, कुछ लोग उनसे जलते हैं इसलिए इस तरह की बातें करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
