Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : गिल के चेहरे पर लौटी खुशी

ms-gill
नई दिल्ली। विदेशी मेहमानों से खेल गांव को मिल रही तारीफ का सबसे अधिक असर इसके मेयर दलबार सिंह के चेहरे पर दिख रहा है। लगातार हो रही बारिश और तमाम तरह की अव्यवस्थाओं ने दलबीर के चेहरे की रौनक उड़ा दी थी लेकिन अब वह बिल्कुल शांतचित्त दिख रहे हैं। दलबीर ने कहा, "अब मैं बहुत खुश हूं। मेहमानों ने खेल गांव की खूब तारीफ की है। हमारी मेहनत रंग लाई है। अब हमें यकीन हो गया है कि हमारा प्रयास सफल रहेगा। हम बेहतरीन मेजबान साबित होंगे।"

दलबीर के मुताबिक उन्हें सबसे अधिक खुशी आस्ट्रेलियाई दल के प्रमुख स्टीव मोनेघेट्टी के बयान से हुआ है, जिसमें उन्होंने खेल गांव को विश्वस्तरीय करार दिया है। मोनेघेट्टी ने मंगलवार को कहा था कि खेल गांव की हर एक व्यवस्था बेहतरीन है। दलबीर मानते हैं कि बाढ़ की स्थिति और साफ-सफाई की शिकायतों के कारण बीते चार-पांच दिनों में खेल गांव में कार्यरत सभी अधिकारियों की नींद उड़ गई थी लेकिन उन्होंने अपने अथक प्रयास के कारण तमाम तरह की दिक्कतों को दूर करते हुए विदेशी मेहमानों को खुश कर दिया है।

इस क्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनोहर सिंह गिल और आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने बुधवार को खेल गांव का दौरा किया और सभी व्यवस्थाओं को हरी झंडी दी । 63 एकड़ में फैले खेल गांव में कुल 7000 खिलाड़ियों और अधिकारियों को ठहराया जाना है। 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 3 से 14 अक्टूबर के बीच होगा। इसका उद्घाटन 3 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+