Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल: तैराकी के सेमीफाइनल में संदीप, खड़े

नई दिल्ली। भारत के उदीयमान तैराक वीरधवल खड़े और संदीप सेजवाल 19वें राष्ट्रमंडल खेलों की तैराकी प्रतियोगिता की 50 मीटर बटरफ्लाई और 100 मीटर की बेस्टस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उनके अलावा छह भारतीय तैराकों ने अपने-अपने वर्ग में निराश किया।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी तैराकी परिसर में खड़े ने 24.72 सेकेंड समय निकालकर आठवां स्थान हासिल किया। अर्जुन मुरलीधरन ने इस स्पर्धा में 20वां स्थान हासिल किया लेकिन वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सके क्योंकि कुल 16 तैराकों को ही सेमीफाइनल में जगह मिलनी थी।

संदीप ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में एक मिनट 02.72 सेकेंड का समय लिया और 16 तैराकों के बीच नौवें स्थान पर रहे। इस स्पर्धा का सेमीफाइनल मंगलवार शाम को होगा।

इसके अलावा ज्योत्सना पनसारे और फारिहा जमान ने 100 मीटर महिला बैकस्ट्रोक स्पर्धा में निराश किया। इन दोनों की चुनौती समाप्त हो चुकी है। इसी तरह एरॉन डिसूजा और रोहित हवलधर भी 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा से बाहर हो चुके हैं। डिसूजा ने यह दूरी नापने के लिए एक मिनट, 54.10 सेकेंड समय लिया जबकि रोहित ने एक मिनट 58.15 सेकेंड में यह दूरी पूरी की।

पैरा-स्पोर्ट वर्ग में किरण ताक (00.38.79) और अंजलि पटेल (00.47.64) ने 50 मीटर की एस 9 फ्रीस्टाइल स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत की उम्मीदें बनाए रखी हैं। ताक ने सातवां, पटेल ने आठवां और पाठक ने नौवां स्थान हासिल किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+