चौथे दिन भारत को निशानेबाज़ी में स्वर्ण
इसके अलावा सुबह महिला तीरदांजी टीम ने कंपांउंड वर्ग में भारत को कांस्य पदक दिलाया. भारतीय टीम ने मलेशिया को हराकर ये पदक जीता. भारतीय दल में भाग्यवती चानू, झानू हांसदा और गगनदीप कौर शामिल थीं.
उधर बैडमिंटन में मिक्सड एवेंट में भारत की टीम कनाडा को हराकर सेमीफ़ाइनल में पहुँच गई है. वहीं टेनिस में सोमदेव वर्मन ने न्यूज़ीलैंड के रुबेन स्टैथम को पहले सेट में हरा दिया है. मुकाबला जारी है. चौथे दिन अब तक भारत ने कुल 12 स्वर्ण जीत लिए हैं.
बुधवार को भारत ने छह स्वर्ण जीते थे. तीसरे दिन भारत ने निशानेबाज़ी और भारोत्तोलन के अलावा कुश्ती में भी कमाल दिखाया था. बुधवार को कुश्ती में 55 किलोग्राम वर्ग में भारत के राजेंद्र कुमार ने पाकिस्तान के अज़हर हुसैन को हराकर स्वर्ण जीता जबकि रेणु बाला ने भारोत्तोलन में 58 किलोग्राम वर्ग में भारत को पहला स्वर्ण दिलाया.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
