Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CWG: सायना नेहवाल, ज्‍वाला-अश्विनी फाइनल में

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन स्पर्धाओं में देश की महिला खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत की प्रथम वरीयता प्राप्‍त बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल राष्‍ट्रमंडल खेलों के एकल मुकाबलों के फाइनल में पहुंच गई हैं। साथ ही ज्‍वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्‍पा भी महिला युगल मुकाबलों के फाइनल में जगह बनाने में सफल हुई हैं।

स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल ने स्कॉटलैंड की सुसान एगलस्टॉफ को 21-10 और 21-17 से हराकर फाइनल में स्थान पक्की कर ली है। ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया की तिआन तंग हे और केट विल्सन स्मिथ की जोड़ी को 12-21, 21-13 और 21-11 से हराया।

परुपल्‍ली कश्‍यप हारे

पुरुषों के एकल मुकाबले में परुपल्ली कश्यप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के राजीव ओसेफ से हार गए। अब तीसरे स्थान के लिए कश्यप चेतन आनंद से भिड़ेंगे। चेतन भी सेमीफाइनल में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी ली चोंग वे से हार गए।

महिला खिलाड़ियों की शानदार जीत से भारत के खाते में कम से कम दो और रजत पदक तय हो गए हैं। एकल वर्ग के फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्ता सायना का मुकाबला मलेशिया की मेव चू वोंग के साथ होगा। मेव ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की लिज कैन को 21-12, 18-21 और 21-17 से हराया।

दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी पहले सेट में हारने के बाद दूसरे और तीसरे सेट में शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत के खाते में कम से कम एक और रजत पदक आना पक्का हो गया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+