Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सलमान ख़ान की आईपीएल में रुचि

बॉलीवुड स्टार सलमान ख़ान इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल में टीम ख़रीदने वाले अगले सितारे हो सकते हैं.

सलमान ख़ान ने आईपीएल प्रमुख ललित मोदी से बुधवार को मुलाक़ात की और 2011 में होने वाले आईपीएल प्रतियोगिता के लिए टीम ख़रीदने की प्रक्रिया के बारे में बात की.

वर्ष 2011 में होने वाले आईपीएल प्रतियोगिता में दो और टीमें खेलेंगी.

उधर ललित मोदी का कहना है कि सलमान ख़ान के साथ उनकी बात पिछले कुछ महीनों से चल रही थी और अब जाकर उनकी सलमान ख़ान से औपचारिक मुलाक़ात हुई है.

ट्वेंटी-20 मैचों वाली आईपीएल प्रतियोगिता में दुनिया भर के नामी क्रिकेट सितारें भाग लेते हैं.

साथ ही आईपीएल में बॉलीवुड का तड़का भी शामिल है.

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान, प्रिटी ज़िंटा, शिल्पा शेट्टी सभी ने आईपीएल में टीमें ख़रीदी हैं और ऐसा करने के लिए उन्होंने करोड़ों रुपए खर्च किए हैं.

टीवी चैनल सीएनएन-आईबीएन से बात करते हुए ललित मोदी ने कहा कि सलमान ख़ान को अंदाज़ा है कि एक आईपीएल टीम ख़रीदने के लिए कितना धन खर्च करना पड़ सकता है.

ललित मोदी ने कहा कि एक आईपीएल टीम की कीमत लगभग एक से डेढ़ हज़ार करोड़ रुपए के बीच रहेगी.

दो वर्ष पहले शुरू की गई आईपीएल प्रतियोगिता से करोड़ों रुपए की कमाई हुई है और बॉलीवुड और क्रिकेट के साथ आने से लोगों की इसमे दिलचस्पी है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+