Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाक में नहीं होगी चैंपियंस ट्रॉफी

दुबई, 2 फरवरी: सुरक्षा कारणों से पिछले साल रद्द हुई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी इस बार भी पाकिस्‍तान को नहीं मिल सकी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने फैसला किया है कि सितंबर में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्‍तान में नहीं होगी। आईसीसी दूसरे आयोजन स्‍थल की तलाश में जुट गया है।

आईसीसी बोर्ड की बैठक में कई सदस्य देशों ने पाकिस्तान में खेलने को लेकर आपत्ति जताई। इस पर आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी को किसी दूसरे देश में कराने का फैसला किया।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी हारून लोगार्ट ने पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी आयोजन नहीं होने पर अफसोस जताया। उन्‍होंने कहा कि टूर्नामेंट अब कहां होगा इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। इस पर अप्रैल में होने वाली आईसीसी की अगली बैठक में फैसला किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना था, लेकिन कई देशों ने वहां खेलने से इनकार कर दिया। इस कारण आईसीसी ने 2008 के टूर्नामेंट को रद्द कर दिया।

पाकिस्तान में लगातार जारी आतंकी हमलों के कारण कई विदेशी टीमें खेलने से कतरा रही हैं। मुंबई हमलों के बाद भारत ने भी अपना पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+