For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Preview- मुंबई के लिए आसान नहीं होगी वार्नर के हैदराबाद की चुनौती

रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस का सामना सनराईजर्स हैदराबाद से, दोनों ही टीमों के बीच दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद

By Ankur

मुंबई। कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ जिस तरह से मुंबई इंडियंस ने शानदार तरीके से स्कोर का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी उसके बाद टीम के हौसले बुलंद होंगे। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर से बड़े मुकाबले के लिए तैयार है, सनराइजर्स हैदराबाद से मुंबई इंडियंस का मुकाबला 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में होगा, यह आईपीएल 2017 का 10वां मैच होगा।

यह मैच मुख्य रूप से युवा खिलाड़ियों का मैच होगा, जिसमें नितेश राणा, हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों के अलावा राशिद खान पर निगाहें रहेंगी। पिछले कुछ मैचों में जिस तरह से मुंबई इंडियंस की टीम ने खराब शुरुआत की उसके बाद अब टीम लय में नजर आ रही है, दूसरे मैच में राणा के अर्धशतक की बदौलत टीम ने शानदार जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की थी, जबकि हार्दिक पांड्या ने अंतिम पलों में शानदार बैंटिंग करके अपने फिनिशिंग क्षमता का परिचय दिया था।

मुंबई इंडियंस के लिए कुनाल पांड्या और हार्दिक पांड्या की जोड़ी काफी अहम साबित हो रही है, दोनों ही खिलाड़ियों ने मिलकर तीन विकेट अपनी झोली में गिराए थे। लेकिन तीसरे मैच में दोनों ही खिलाड़ियों की कड़ी परीक्षा होगी क्योंकि इस बार उनका सामना गत आईपीएल विजेता सनराइजर्स हैदराबाद से होगा, जिसके पास वार्नर जैसे घातक बल्लेबाज हैं। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अहम खिलाड़ी की भूमिका लसिथ मलिंगा निभा सकते हैं, उनके अलावा जसप्रीत बुमरा पर टीम की निगाहें रहेंगी। वहीं टीम में एक बदलाव आ सकता है, मुमकिन है कि टिम साउदी की जगह टीम में मिचेल मैकलैगेन को टीम में मौका मिले।

वहीं सनराईजर्स हैदराबाद की बात करें तो युवराज सिंह जबरदस्त लय में दिख रहे हैं और एक के बाद एक वह शानदार पारी खेल रहे हैं, उनके अलावा में टीम के लिए डेविड वार्रन सबसे जबरदस्त बल्लेबाज हैं जोकि अच्छी फॉर्म में है। इन दोनों ही आतिशी बल्लेबाजों के अलावा मोइजेज हेनरीक टीम के लिए बाकी का काम आसानी से पूरा कर सकते हैं। कम स्कोर को भी बचाने में हेनरीक की भूमिका काफी अहम हो सकती है।

मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमरा, जॉस बटलर, श्रेयस गोपाल, क्रिष्णप्पा गोथम, असेला गुणरत्ने, हरभजन सिंह, मिचेल जॉनसन, कुलवंत खेजरोलिया, सिद्धेश लैड, माइकल मैकलॉगेन, लसित मलिंगा, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, पार्थिक पटेल, केरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन, दीपक पुनिया, नितिश राणा, अंबाती रायडू, जीतेश शर्मा, करन शर्मा, एल सिमंस, टिम साउदी, जगदीश सुचिथ, सौरभ तिवारी, विनय कुमार

सनराईजर्स हैदराबाद
डेविड वार्नर, तन्मय अग्रवाल, रिकी भूई, बिपुल शर्मा, बेन कटिंग, शिखर धवन, एकलव्य द्विवेदी, मोइजेज हेनरीक, दीपक हुडा, क्रिस जॉर्डन, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, बेन लॉलिन, अभिमन्यु मिथुन, मोहम्मद नबी, मोहम्मद सिराज, मुस्तफिजुर रहमान, आशीष नेहरा, नमन ओझा, रशीद खान, विजय शंकर, बरिंदर सरन, प्रवीन तांब्रे, केन विलियंमसन, युवराज सिंह

मैच- शाम 8 बजे खेला जाएग, इसका प्रसारण सोनी सिक्स और सोनी मैक्स पर होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+