-Staff
कराची, 1 सितम्बर: पाकिस्तान में सितम्बर माह में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के टलने के बाद एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को निराशा मिली है। इस बार यह निराशा प्रायोजकों की ओर से मिली।
हुआ यूं कि चैंपियंस ट्रॉफी के टलने से हुए आर्थिक नुकसान की भरपायी के लिए पीसीबी जिस टूर्नामेंट का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में करना चाहता था, उस पर प्रायोजकों का रुख काफी नकारात्मक है।
मेजबान दक्षिण अफ्रीका अभी तक इस श्रंखला के लिए प्रायोजक और प्रसारक नहीं जुटा पाया है। उधर भारत ने चार देशों की सीरीज में शामिल होने से भी इंकार कर दिया है। अब केवल श्रीलंका का जवाब आना बाकी है।
पीसीबी के प्रस्ताव पर होने जा रहे इस टूर्नामेंट पर प्रायोजक के न मिलने से दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। महज बारह दिन बाकी हैं और अभी तक प्रायोजक नहीं मिले हैं। यही नहीं मैच के स्थान व तारीख भी नहीं तय हो सकी है।
पीसीबी द्वारा प्रायोजित इस सीरीज को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम काफी उत्साहित है, लेकिन प्रायोजकों और प्रसारकों की बेरुखी के कारण इसके रद्द होने का खतरा पैदा हो गया है।
उधर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस सीरीज में अपनी टीम को भेजने के लिए इसलिए इच्छुक नहीं है, क्योंकि वो चाहता है कि भारतीय टीम जल्द ही श्रीलंका के खिलाफ होने वाली महत्वपूर्ण घरेलू सीरीज पर अपना ध्यान केंद्रित करें।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, September 1, 2008, 15:10 [IST]
Other articles published on
Sep 1, 2008