नई दिल्ली। शुरुआती हार के बाद दिल्ली की टीम एक बार फिर से लय में आती नजर आ रही है, ऐसे में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 15 मार्च को होने वाले मुकाबले में दिल्ली की टीम जीत के इरादे से उतरेगी। जिस तरह से पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ दिल्ली की टीम ने शानदार जीत दर्ज की थी उसके बाद दिल्ली की टीम पंजाब को पटखनी देने का कोई मौका चूकना नहीं चाहेगी।
दिल्ली की टीम ने पुणे की टीम को 97 रन के बड़े अंतर से हराया था, जिसमें टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की अहम भूमिका रही थी, जिन्होंने शानदार शतक लगाया था, वहीं क्रिस मोरिस ने जिस तरह की तूफानी पारी खेली थी उसके सामने पुणे के गेंदबाजों ने अपने हथियार डाल दिए थे। मोरिस ने सिर्फ 9 गेंद पर 38 रनों की तूफानी पारी खेली थी।
दिल्ली की मजबूत बल्लेबाजी
पंजाब जिसने पुणे और आरसीबी जैसी टीमों को अपने शुरुआती मैच में पटखनी दी है, उसके बाद टीम के हौसले काफी बुलंद थे, लेकिन केकेआर के खिलाफ टीम को 8 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में टीम एक बार फिर से जीत की राह पर लौटना चाहेगी। दिल्ली की ओर से संजू सैमसन, क्रिस मोरिस, शानदार फॉर्म में हैं, हालांकि टीम के सलामी बल्लेबाज आदित्य तारे और सैम बिलिंग्स का फॉर्म अभी भी चिंता का विषय है। टीम की कमान संभाल रहे जहीर खान तेज गेंदबाजी की कमान संभाल रहे हैं, उनके अलावा अमित मिश्रा ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है, ऐसे में इस मैच में भी इन्ही दोनों गेंदबाजों पर टीम की गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी।
पंजाब के सामने गेंदबाजी की समस्या
वहीं पंजाब की टीम पर नजर डालें तो टीम की गेंदबाजी अभी भी बड़ी समस्या है, टीम के गेंदबाज जिस तरह से केकेआर के खिलाफ विफल हुए उसके बाद टीम के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल काफी चिंतित होंगे। टीम ने खुद इस बात को स्वीकार किया कि सुनील नारायण की सलामी बल्लेबाजी ने उनके लिए सबसे अधिक समस्या खड़ी की। टीम के पास मोहित शर्मा के पास कोई भी प्रभावी गेंदबाज नहीं है। इशात शर्मा भी कुछ खास नहीं कर सके और उन्हें सिर्फ दो ही ओवर मिले।
इसे भी पढ़ें- कोलकाता में मुस्तफिजुर की ऑफ कटर का दिखेगा जलवा
दिल्ली डेयरडेविल्स
सैम बिलिंग्स, संजू सैमसन, कोरी एंडरसन, करुण नायर, रिशभ पंत, क्रिस मोरिस, मोहम्मद शामी, अमित मिश्रा, जहीर खान, कैगिसो रबाडा, अदित्या तारे, अंकित बावने, क्षमा, मिलिंद, नवदीप सैनी, प्रत्यूश सिंह, कार्लोस ब्रैथवेट, एंजेलो मैथ्यूज, जयंत यादव, श्रेयर ऐय्यर।
किंग्स इलेवन पंजाब
ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर, मनान वोहरा, शॉन मार्श, अरमान जाफर, मार्टिन गप्टिल, इयोन मोर्गन, रिंकू सिंह, संदीप शर्मा, अरमान जाफर, अनुरीत सिंह, मोहित शर्मा, केसी करियप्पा, प्रदीप साहू, स्वपनिल सिंह, टी नटराजन, मैट हेनरी, वरुण एरोन, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोनिस, गुरकीरत मान, राहुल तेवतिया, डरेन सैमी, रिद्धिमान साहा, निखिल नाइक