Preview- कोहली और स्मिथ आमने-सामने, क्या मिलेगा क्रिस गेल को मौका?
बेंगलुरू। कंधे की चोट के बाद वापसी करने के बाद जिस तरह से विराट कोहली ने पहले ही मैच में अर्धशतक लगाया और बावजूद इसके उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है, उसके बाद आज पुणे के खिलाफ होने वाला मैच काफी अहम हो गया है। एक तरफ जहां कोहली अपनी टीम को फिर से जीत की राह पर लाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे तो पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ लगातार हार के बाद टीम को जीत दिलाने के लिए मैदान में कोहली के सामने होंगे।
इसे भी पढ़ें- भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाला अब बांग्लादेश में खेलेगा

कोहली-स्मिथ आमने सामने
एक तरफ जहां कोहली की टीम में वापसी से टीम मजबूत होगी तो दूसरी तरफ मुंबई के खिलाफ जिस तरह से टीम छोटे स्कोर पर मुंबई के सामने अपने हथियार डाले वह टीम के लिए बड़ी चिंता का विषय होगी। इस मैच में सबसे बड़ा मुकाबला कोहली और स्मिथ के बीच होगा, दोनों ही अपने देश के कप्तान हैं और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद एक बार फिर से आमने-सामने होंगे।

धोनी का फॉर्म बड़ी समस्या
पुणे की टीम के लिए जो सबसे बड़ी मुश्किल है वह यह कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और अभी तक इस लीग में कुछ खास नहीं कर सके हैं। वहीं आरसीबी के सामने यह बड़ा मौका है कि वह अगले दो मैचों में पुणे और गुजरात जैसी टीमों पर जीत दर्ज करें जोकि अभी तक इस लीग में कुछ खास नहीं कर सकी हैं। आरसीबी की टीम गुजरात लायंस से दो अंक उपर है जबकि उसका रन रेट भी गुजरात से बेहतर है। वहीं दूसरी तरफ पुणे की टीम इस मैच में दो अंक हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

बद्री और कोहली होंगे अहम
आरसीबी के लिए स्पिन गेंदबाज सैमुअल बद्री अहम भूमिका निभा सकते हैं जिन्होंने पिछले मैच में हैट्रिक ली थी, मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक लेकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया था लेकिन जिस तरह से केरून पोलार्ड ने अपनी टीम के लिए अहम पारी खेली, उसके चलते बद्री की हैट्रिक बेकार चली गई। कोहली ने पहले ही मैच में 47 गेंदों पर शानदार 62 रनों की पारी खेलकर साफ कर दिया है कि वह अब भी लय में हैं और वह एक बार फिर से बड़ा धमाका कर सकते हैं।

गेल का बड़ा सवाल
इन सबके बीच जो सबसे बड़ा सवाल है वह यह कि क्या इस मैच में भी क्रिस गेल को उनकी खराब फॉर्म के चलते डगआउट में बैठना पड़ेगा या फिर उन्हें इस मैच में खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने आखिरी अर्धशतक 11 पारी पहले लगाया था, लेकिन पिछली दो पारियों में वह कुछ खास नहीं कर सके हैं जिसमें उन्होंने सिर्फ 22 और 27 रन बनाए, जोकि उनके कद के हिसाब से कुछ भी नहीं है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि क्या चिन्नास्वामी के मैदान पर एक बार फिर से क्रिस गेल को मौका मिलेगा और वह अपनी आतिशी बल्लेबाजी से लोगों को मनोरंजन कर सकेंगे।
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स
स्टीव स्मिथ, एमएस धोनी, अजिंक्या रहाणे, बेन स्टोक्स, डू प्लेसिस, उस्मान ख्वाजा, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बेंस, रजत भाटिय, दीपक चहर, राहुल चहर, डेनियल क्रिश्चियन, अशोक डिंडा, लोकी फर्ग्युसन, जसकरण सिंह, सौरभ कुमार, मिलिंद, टंडन, जयदेव उनादकत, एडम जैंपा।
आरसीबी
शेन वाटसन, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सरफराज खान, श्रीनाथ अरविंद, आवेश, खान, सैमुअल बद्री, स्टुअर्ट बिन्नी, युजवेंद्र चहल, अनिकेत चौधरी, प्रवीन दुबे, क्रिस गेल, ट्रैविस हेड, इकबाल अब्दुल्ला, केदार जाधव, मंदीप सिंह, तायमल मिल्स, एडम मिलन, पवन नेगी, हर्शल पटेल, सचिन बेबी, तबरेज शम्शी, बिली स्टैंलेक
मैच रात 8 बजे सोनी मैक्स, सोनी सिक्स और सोनी ईएसपीएन पर लाइव प्रसारित होगा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications