IPL Preview: जहीर बनाम गंभीर, जीतेगा वो ही जिसमें होगा दम?
नई दिल्ली। आईपीएल 2017 का रोमांचक दंगल अपने पूरे शबाब पर है, रोमांच के इस खेल में आज शाम 4 बजे दिल्ली डेयरडेविल्स और केकेआर के बीच में दिलचस्प मुकाबला राजधानी के फिरोजशाह कोटला मैदान में होगा
जहीर खान की कप्तानी वाली दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम जहां आज कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर केकेआर अपने खेल में कोई कोताही नहीं करना चाहेगी।

केकेआर नंबर 1 पर
गौरतलब है कि आईपीएल 2017 की टेबल में अभी तक केकेआर नंबर 1 की पोजिशन पर है, अब तक खेले गए चार में से तीन मैचों में उसने जीत हासिल की है जबकि एक मैच में उसे हार मिली है।

जहीर की डीडी टीम
तो वहीं जहीर की डीडी टीम ने पहले मैच में हारने के बाद बाकी के दो मैचों में जीत के साथ वापसी की है और इसलिए अंकतालिका में वो तीसरे स्थान पर है।

आज का मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है
इसलिए आज का मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है क्योंकि जहां जहीर का मकसद आज जीत की हैट्रिक पर होगा वहीं दूसरी ओर वहीं दिल्ली को हराकर केकेआर आठ टीमों की अंक तालिका में अपनी टॉप पोजिशन को कायम रखना चाहेगी।

संभावित टीमें : दिल्ली डेयरडेविल्स
जहीर खान (कप्तान), मोहम्मद शमी, शाबाज नदीम, जयंत यादव, अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), चामा मिलिंद, खलील अहमद, प्रत्यूष सिंह, मुरुगन अश्विन, आदित्य तारे, शशांक सिंह, अंकित बवाने, नवदीप सैनी, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, पैट कमिंस, कागीसो रबाडा, क्रिस मोरिस, कार्लोस ब्रैथवेट और सैम बिलिंग्स।

संभावित टीमें : कोलकाता नाइट राइडर्स
गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, पियूष चावला, रोबिन उथप्पा (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, क्रिस लिन, उमेश यादव, युसुफ पठान, शेल्डन जैकसन, अंकित राजपूत, ट्रैंट बाउल्ट, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, नाथन कोल्टर निले, रोवमन पोवेल, आर. संजय यादव, इशांक जग्गी, डेरेन ब्रावो, सायन घोष और कोलिन डी ग्रैंडहोमे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications