Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL Preview: हैदराबादी निजामों को क्या हरा पाएंगे पंजाबी शेर?

हैदराबाद। आईपीएल 10 में आज दूसरा मुकाबला सन राइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा। ये मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा।

आज का मुकाबला बराबर नंबरों वाली टीम के बीच

आज का मुकाबला बराबर नंबरों वाली टीम के बीच

आज के मुकाबले की खास बात ये है कि दोनों ही टीमों ने इस सत्र में जीत के साथ आगाज किया था लेकिन बाद के मैचों में दोनों ही टीमों को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। इसलिए आज का मुकाबला बराबर नंबरों वाली टीम के बीच में हैं।

जीतने के लिए होगा मैच

जीतने के लिए होगा मैच

आपको बता दें कि पिछले मैच में जहां पंजाब को दिल्ली के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को भी कोलकाता के हाथों 17 रनों से हार मिली थी। दोनों ही टीमें आज के मैच में जीत दर्ज कर फिर से पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी।

फोकस जीत के साथ-साथ बल्लेबाजी पर

फोकस जीत के साथ-साथ बल्लेबाजी पर

पिछले मैच में पंजाब को अपनी बुरी बैटिंग की वजह से दिल्ली के हाथों हारना पड़ा था। जबकि हैदराबाद के बल्लेबाज भी पिछले मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे इसलिए आज के मैच पर दोनों ही टीमों का फोकस जीत के साथ-साथ बल्लेबाजी पर होगी जिससे बड़ा स्कोर खड़ा किया जा सके।

रिकॉर्ड

रिकॉर्ड

अगर रिकॉर्ड देखें तो दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अबतक 8 मैच हुए हैं जिसमें 6 मैच में हैदराबाद को जीत मिली है जबकि पंजाब सिर्फ 2 मैचों में हैदराबाद को हरा पाया है।

गेंदबाजी

गेंदबाजी

दोनों टीमों के अगर गेंदबाजी की बात करें तो हैदराबाद की टीम पंजाब की गेंदबाजी से ज्यादा मजबूत है। उनके पास नेहरा, भुवनेश्वर कुमार, और मुस्तफिजुर रहमान जैसे गेंदबाज हैं। स्पिनर रशीद खान ने इस टूर्नामेंट में अपनी गुगली के चलते काफी बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। वहीं एसआरएच के बल्लेबाज वॉर्नर, मोसिस हेनरीकेस और युवराज सिंह भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+