पुणे। आईपीएल का दूसरा मैच राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज खेला जाएगा। पुणे की टीम पिछले सीजन की तरह अपने खराब प्रदर्शन को भुलाने के साथ बेहतर खेल के जरिए इस बार खुद को मजबूत टीम के तौर पर स्थापित करे की कोशिश करेगी, लेकिन उसके लिए यह चुनौती आसान नहीं होगी क्योंकि उसके सामने दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम होगी।
मैच रात 8 बजे सोनी सिक्स और सोनी मैक्स, सोनी ईएसपीएन पर आएगा।