oi-Ankur
नई दिल्ली। दिल्ली का फिरोजशाह कोटला मैदान हमेशा से टीम इंडिया के लिए भाग्यशाली रहा है। पिछले आंकड़ो की बात करे तो भारत के लिए कोटला लकी स्टेडियमों में आता है। अब तक भारत ने यहां 15 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से नौ मैचों में उसे सफलता मिली है जबकि पांच मैचो में उसे मुंह की खानी पड़ी है। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ भी इस मैदान पर रिकार्ड बराबरी का और अच्छा रहा है।
जहां ये मैदान भारत के लिए लकी है, वहीं इस मैदान को स्पिनरों के लिए वरदान माना जाता है, इसलिए आज के मैच में स्पिनरों से काफी उम्मीद की जा रही है, जबकि टीम के स्टार बल्लेबाजो गौतम गंभीर और विराट कोहली का तो ये फेवरट घरेलू मैदान है। आज सबको दोनों कलाकरों की धुआंदार पारी का इंतजार रहेगा।
लेकिन अतिविश्वास भी अच्छा नहीं होता इसलिए टीम इंडिया को संयमित होकर आक्रामक खेल दिखाना होगा। और उसे वैसे ही खेलना होगा जैसे कि उसने हैदराबाद में खेला था। उम्मीद है कि कोटला के मैदान में वो ही टीम उतरेगी, जो कि पिछले मैच में थी। पारी की शुरुआत अजिंक्या रहाणे और पार्थिव पटेल ही करने की उम्मीद है।
मध्य क्रम की जिम्मेदारी सुरेश रैना और एम एस धोनी के कंधों पर ही होगी।ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा को भी वैसा प्रदर्शन करना होगा कि जैसा कि पिछले मैच में था। जबकि वहीं इंग्लिश टीम को भी इस मैच को जीतने के लिए एड़ी-चोटी कादम लगाना होगा। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि आज का मुकाबला कांटे का होगा।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, October 17, 2011, 12:48 [IST]
Other articles published on
Oct 17, 2011