Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेन्नई के बादशाह फाइनल में पहुंचे

मुबई, 1 जून: शनिवार को मुंबई में खेले गए आईपीएल ट्वेंटी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 31 गेंद पहले ही 9 विकेट से पराजित कर दिया।

अब फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। पहले सेमीफाइनल की ही तरह दूसरा सेमीफाइनल भी एकतरफा ही रहा जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को बुरी तरह रौंद कर रख दिया। मखाया एंटिनी तथा मनप्रीत गोनी ने पंजाब की बल्लेबाजी के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया, तथा पंजाब की टीम 8 विकेट के नुकसान पर कुल 112 रन ही बना पाई।

वहीं जीत के लिए 113 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के पार्थिव पटेल ने 51 रन तथ सुरेश रैना ने 55 रन बनाकर नाट आउट रहते हुए मात्र 1 विकेट के नुकसान पर 14 ओवर व 5 गेंद में ही 116 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया तथा फाइनल में पहुंचने का रास्ता पक्का कर लिया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+