IPL Match Preview: जीतने के लिए ही हैदराबादी निजामों से भिड़ेंगे दिल्ली के छोरे
हैदराबाद। आज आईपीएल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली डेयरडेविल्स की भिड़त होने वाली है। दोनों के बीच मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रात 8 बजे होगा।
मौजूदा विजेता हैदराबाद का ये होम ग्राउंड है इसलिए उसके जीतने के आसार ज्यादा है क्योंकि सनराइजर्स की इस सत्र की अब तक की तीन जीत अपने घर में ही आई हैं इसलिए उम्मीद जताई जा रही है की आज भी उसका यहां विजयी अभियान जारी रहेगा।

हैदराबाद ने होम ग्राउंड झंडा गाड़ा
खास बात ये है कि हैदराबाद ने अभी होम ग्राउंड से बाहर दो मैच खेले हैं और दोनों ही जगह उसे हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल आज के मैच में वो जीत के लिए एड़ी-चोटी का दम लगा देगी, ऐसी उम्मीद की जा रही है।

जीत वाली लय में वापस लौटे
तो वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स की भी पूरी कोशिश होगी कि वो अपनी जीत वाली लय में वापस लौटे। लगातार दो जीत हासिल करने वाली दिल्ली की टीम को सोमवार को केकेआर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

अच्छे स्कोर की उम्मीद
दिल्ली की टीम ने अभी तक बढ़िया खेल दिखाया है। दिल्ली के पास संजू सैमसन, करुण नायर, श्रेयस अय्यर, सैम बिलिंग्स, ऋषभ पंत जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं, जिनसे आज के मैच में अच्छे स्कोर की उम्मीद की जा सकती है।

जहीर खान के रूप में बेहद अनुभवी गेंदबाज
तो वहीं के पास कप्तान जहीर खान के रूप में बेहद अनुभवी गेंदबाज है तो वहीं पैट कमिंस, कागिसो रबाडा, मोहम्मद शमी, अमित मिश्रा जैसे गेंदबाज उसे और धार देते हैं।

दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद
सनराइजर्स की टीम भी बेहद संतुलित है। उसके पास गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अच्छा अनुभव है।बल्लेबाजी में कप्तान डेविड वानर्र, शिखर धवन, युवराज सिंह हैं तो वहीं गेंदबाजी में आशीष नेहरा, भुवनेश्वर कुमार , राशिद खान हैं। ऐसे में आज एक दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications