क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मुकदमा करेगा पीसीबी
सिडनी, 16 सितम्बर: दिल्ली बम धमाकों के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत दौरे को बरकरार रखने के फैसले का विरोध करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकदमा करने की चेतावनी दी है।
पीसीबी के अधिकारियों का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया ने जान-बूझ कर चैंपियंस ट्रॉफी में खलल डाली। इस वजह से पीसीबी को भारी आर्थिक घाटा भी हुआ। पीसीबी का कहना है कि पाकिस्तान में बम विस्फोट हुए तो ऑस्ट्रेलिया ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वहां खेलने से साफ मना कर दिया। अब भारत के बंगलुरु, अहमदाबाद और उसके बाद दिल्ली में बम विस्फोट होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया वहां खेलने को तैयार है।
पीसीबी के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि बोर्ड अपने विधिक सलाहकार से इस बारे में मश्विरा करेगा। उसके बाद वो इस मामले को लेकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) में अपील करेगा।
पाकिस्तान से सौतेला व्यवहार नहीं: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
क्रिकेट आस्ट्रेलिया पीसीबी की इस चेतावनी पर कहा है कि पाकिस्तान में खेलने को लेकर वह किसी तरह से सौतेला व्यवहार नहीं कर रहा है। सीए के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों की बात मानकर ही उसने भारत दौरा जारी रखने का फैसला किया है।
सीए ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने साफ कर दिया है कि भारत में उसके खिलाड़ियों और अधिकारियों को कोई खतरा नहीं है, जबकि पाकिस्तान के बारे में सुरक्षा एजेंसियों ने नकारात्मक रिपोर्ट सौंपी थी।
सीए के प्रवक्ता पीटर यंग काक हना है कि इसमें हैरान होने वाली कोई बात नहीं। अगर विशेषज्ञ हमसे कहेंगे कि भारत मत जाओ तो हम हरगिज नहीं जाएंगे। हमें कहा गया है कि भारत में सावधान रहने की जरूरत है, लेकिन वहां के हालात पाकिस्तान जैसे बिल्कुल नहीं हैं। रही बात चैंपियंस ट्रॉफी की तो जांच समिति ने साफ तौर पर कहा था कि पाकिस्तान में खतरा है, लिहाजा वहां टीम भेजना ठीक नहीं।
यंग ने कहा हम कि भारत दौरे को लेकर आस्ट्रेलियाई सरकार के पक्ष का इंतजार कर रहे हैं, हालांकि क्रिकेट टीम 21 सितंबर को भारत रवाना होने के लिए अपनी तैयारी जारी रखेगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications