
मुंबई की टीम शीर्ष पर
जिस तरह से आखिरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छक्का मारकर मैच को जिताया था उसके बाद पुणे की टीम इस मैच में खुद को एक बार फिर से साबित करने के इरादे से उतरेगी। आईपीएल की अंकतालिका में मुंबई की टीम शीर्ष पर बरकरार है। लेकिन जिस तरह से पुणे के आखिरी मैच में टीम की जीत के हीरो महेंद्र सिंह धोनी रहे उसके बाद मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच आसान नहीं होने वाला है।

धोनी लौटे फॉर्म में
महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से अपनी फॉर्म को लेकर जूझ रहे थे, ऐसे में अहम मौके पर उनका फॉर्म में वापसी करना पुणे की टीम के लिए काफी राहत का संकेत हो सकता है। मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली के खिलाफ अपने छोटे स्कोर 142 रन को बचाने में जिस तरह से सफल रही उसके बाद पुणे की टीम के लिए मुंबई की धारदार गेंदबाजी से पार पाना भी चुनौतीभरा होगा।

इमरान ताहिर की फिरकी की मुश्किल
इस मैच में पुणे के इमरान ताहिर मुंबई की टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा स्पिन गेंदबाजी के सामने कुछ खास नहीं कर सके हैं और दिल्ली के खिलाफ मैच में भी वह स्पिन गेंदबाजी का शिकार हुए थे। ऐसे में मुंबई की उछालभरी पिच पर इमरान ताहिर काफी अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। लेकिन मुंबई की टीम के लिए राहत की खबर यह है कि केरून पोलार्ड और हार्दिक पांड्या फॉर्म में हैं हालांकि वह पिछले मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सके, लेकिन दोनों ही तेज बल्लेबाजी कर सकते हैं।

मैकलेगन पर रहेंगी निगांहे
मुंबई के तेज गेंदबाज मिचेल मैकलेगन टीम के लिए काफी अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं, हालांकि इस बात पर नजर रहेगी कि क्या वह पुणे के खिलाफ मैच से पहले टीम के लिए उपलब्ध होंगे। मैकलेगन दिल्ली के खिलाफ मैच में घायल हो गए थे, उन्होंने इस मैच में महज 24 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। वहीं पुणे की गेंदबाजी के साथ कुछ चुनौतियां हैं, लेकिन एक सधी हुई गेंदबाजी टीम को बेहतर स्थिति में ला सकती है ।


Click it and Unblock the Notifications