oi-Ankur Sharma
तिरूवंतपुरम। आईपीएल पर छाये घपलेबाज के बादल फिलहाल तो छंट गए हैं लेकिन समय समय पर बदली छा ही जाती है, पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर ने कहा कि रोंदेवू स्पोर्ट्स वर्ल्ड की अगुवाई वाले समूह की कोच्चि आईपीएल टीम में कुछ महीने पहले अपनी हिस्सेदारी लौटाने के बाद उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर का इस टीम से कोई संबंध नहीं है।
पढ़े : थरूर ने सुनंदा के संग रचाई तीसरी शादी
थरूर ने कहा कि उनकी पत्नी ने समूह के सभी शेयर वापस कर दिए हैं। थरूर ने कहा, 'शुरूआत में सुनंदा प्रमोशनल समूह में थीं लेकिन विवाद के बाद उन्होंने अपने सभी शेयर लौटा दिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह मौजूदा दिक्कतों से उबरने में समूह की मदद करना चाहते हैं जो शेयर होल्डर्स में मतभेद के कारण पैदा हुई है।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, October 4, 2010, 14:16 [IST]
Other articles published on
Oct 4, 2010