Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत-हाँगकाँग मैच का स्कोरकार्ड

इस टूर्नामेंट में एशिया की छह टीमें हिस्सा ले रही हैं. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के अलावा संयुक्त अरब अमीरात और हांगकांग की टीमें भी मुक़ाबले में हैं.

बुधवार को भारत और हाँगकाँग के बीच मुक़ाबला हो रहा है.

नौंवी बार हो रहे एशिया कप के सारे मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे और सारे ही मैच दिन-रात के होंगे.

इस प्रतियोगिता में दो ग्रुप बनाए गए हैं. पहले ग्रुप में बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और श्रीलंका की टीमें हैं. दूसरे ग्रुप में भारत, पाकिस्तान और हांगकांग हैं.

भारत का पलड़ा भारी

बांग्लादेश में पाकिस्तान के हाथों किटप्लाई कप का फ़ाइनल हारने के बावजूद भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट की सबसे दमदार टीम मानी जा रही है.

एशिया कप पहला दिन पहला मुक़ाबला - बांग्लादेश बनाम यूएई दूसरा मुक़ाबला - पाक बनाम हांगकांग

वर्ष 1995 के बाद भारत एशिया कप पर कब्ज़ा नहीं कर पाया है. वैसे ये एशिया कप की सिल्वर जुबली भी है, क्योंकि आज से 25 साल पहले ये टूर्नामेंट शुरू हुआ था.

एशियाई देशों में क्रिकेट को बढ़ावा देने के मद्देनज़र एशिया क्रिकेट काउंसिल का गठन किया गया था और इसी के तहत एशिया कप की शुरुआत की गई थी.

हालांकि एशिया कप का एक मकसद भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच आपसी सहयोग को और मज़बूत करना भी था.

मौसम को देखते हुए एशिया कप के ज़्यादातर मैच कराची में रखे गए हैं. पूरे टूर्नामेंट में 13 मैच खेले जाने हैं जिनमें से सिर्फ़ तीन मैच लाहौर में खेले जाएंगे.

टीमें- भारत - गौतम गंभीर, वीरेंदर सहवाग, रोहित शर्मा, रॉबिन उथप्पा, यूसुफ़ पठान, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, पीयुष चावला, प्रवीण, रुद्रप्रताप सिंह, मनप्रीत सिंह गोनी. हाँगकाँग - डार, क्रूगर, हैदर, बट्ट, अमर, अली, लैमसैम, ऐटकिंसन, नदीम, इरफ़ान, दर

अंपायर - एएल हिल, बीजी जर्लिंग

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+