भारत-श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे का स्कोर
पहले वनडे मैच में भारत अपनी लगातार छठी वनडे जीत के बाद ख़ासे उत्साह से मैदान में उतर रहा है.
श्रीलंका में पाँच वनडे मैच की सिरीज़ में भारत 1-0 से आगे हो चुका है.
ताज़ा स्कोर देखने के लिए क्लिक करें
दूसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया है.
भारत ने अपनी टीम में जहाँ दो परिवर्तन करते हुए रोहित शर्मा की जगह वीरेंद्र सहवाग को और मुनाफ़ पटेल की जगह प्रवीण कुमार को मौक़ा दिया है.
वहीं श्रीलंका ने अपनी टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया है.
भारत की श्रीलंका के ख़िलाफ़ शानदार जीत
उधर श्रीलंका के सनथ जयसूर्या बढ़ती उम्र के बावजूद अच्छी फॉर्म में हैं लेकिन दिलशान और संगकारा की फ़ॉर्म श्रीलंका के लिए चिंता का विषय बनी हुई है.
श्रीलंका के कप्तान महेला जयवर्धने जो ख़ुद बल्लेबाजी की बुरी फॉर्म से जूझ रहे हैं, कहते हैं कि ज़्यादा चिंता की ज़रूरत नहीं है.
भारतीय टीम
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), गौतम गंभीर, वीरेंदर सहवाग, सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, युवराज सिंह, ज़हीर ख़ान, प्रवीण कुमार, प्रज्ञान ओझा, यूसुफ़ पठान और ईशांत शर्मा.
श्रीलंका टीम
महेला जयवर्धने (कप्तान), कुमार संगकारा, सनत जयसूर्या, चामरा कापूगेदरा, तिलकरत्ने दिलशान, थिलिना कदांबी, मुथैया मुरलीधरन, अजंता मेंडिस, फरवेज़ महारूफ़, नुवान कुलशेखरा और थिलन तुषारा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
