For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Preview- बुंलद हौसले के साथ आरसीबी को पस्त करने उतरेगी मुंबई

बुलंद हौसलों के साथ मुंबई इंडियंस की टीम आरसीबी की मुकाबला करने मुंबई के मैदान पर उतरेगी। 

By Ankur

मुंबई। आईपीएल के इस सीजन में आरसीबी की टीम बेहद ही खराब दौर से गुजर रही है और टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में टीम के पास अब इस सीजन में वापसी का रास्ता लगभग बंद हो चुका है। टीम में स्टार बल्लेबाजों की फौज होने के बाद भी टीम लगातार बल्लेबाजी में विफल हो रही है, ऐसे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में टीम के सामने बड़ी चुनौती है।

बुलंद मुंबई बनाम पस्त आरसीबी

बुलंद मुंबई बनाम पस्त आरसीबी

एक तरफ जहां आरसीबी की टीम लगातार हार का सामना कर रही है तो दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है, टीम के पास कुल 14 अंक है और वह केकेआर के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, वहीं आरसीबी की टीम 10 में से सिर्फ दो मैच में ही जीत हासिल कर सकी है और वह आखिरी पायदान से सिर्फ एक स्थान उपर है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक कुल 9 मैच खेले हैं जिसमें उसे 7 मैचों मे जीत मिली है, ऐसे में आरसीबी की हराकर मुंबई की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

मुंबई के बल्लेबाज फॉर्म में

मुंबई के बल्लेबाज फॉर्म में

वानखेड़े के मैदान में जब दोनों ही टीमें एक दूसरे से मुकाबले के लिए उतरेंगी तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा इस मैच में भारी रहेगा, पहले तो उन्हें इस मैदान में होम सपोर्ट मिलेगा दूसरे टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। टीम की ओर से ओपनर पार्थिव पटेल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने गुजरात के खिलाफ शानदार 70 रनों की पारी खेली थी, जबकि टीम के लिए जॉस बटलर तेज शुरुआत देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

मजबूत गेंदबाजी

मजबूत गेंदबाजी

मुंबई के पास पार्थिव पटेल के साथ, रोहित शर्मा, जॉस बटलर, नीतीश राणा और पांड्या बंधु हैं जोकि टीम के लिए काफी सफल रहे हैं। इसके साथ ही टीम में लसिथ मलिंगा ने भी पिछले मैच में 2 विकेट लेकर टीम मैनेजमेंट के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। इन सब के बीच मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे जसप्रीत बुमरा कभी भी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। बुमरा के अलावा हरभजन सिंह, पांड्या बंधु आरसीबी के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।

आरसीबी की लिए मुश्किल सफर

आरसीबी की लिए मुश्किल सफर

आऱसीबी की टीम पर नजर डालें तो टीम कागजों पर अभी भी बेहद मजबूत टीम नजर आती है, पुणे के खिलाफ कोहली ने अर्धशतक लगाकर अपने तेवर दिखाए थे लेकिन जिस तरह से बाकी के बल्लेबाज धराशायी हुए वह टीम की चिंता को लगातार बढ़ा रही है। क्रिस गेल, शेन वॉटसन, एबीडीविलियर्स, केदार जाधव अभी तक कुछ खास नहीं कर सके हैं। वहीं टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज सैमुअल बद्री भी भी टीम के लिए दोबारा अपना जादू दिखा पाने में विफल रहे हैं। श्रीनाथ अरविंद, युजवेंद्र चाहल, एडम मिलन, अनिकेत चौधरी का फॉर्म में लौटना टीम के लिए काफी आवश्यक है।

मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमरा, जॉस बटलर, श्रेयस गोपाल, क्रिष्णप्पा गोथम, असेला गुणरत्ने, हरभजन सिंह, मिचेल जॉनसन, कुलवंत खेजरोलिया, सिद्धेश लैड, माइकल मैकलॉगेन, लसित मलिंगा, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, पार्थिक पटेल, केरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन, दीपक पुनिया, नितिश राणा, अंबाती रायडू, जीतेश शर्मा, करन शर्मा, एल सिमंस, टिम साउदी, जगदीश सुचिथ, सौरभ तिवारी, विनय कुमार

आरसीबी
शेन वाटसन, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सरफराज खान, श्रीनाथ अरविंद, आवेश, खान, सैमुअल बद्री, स्टुअर्ट बिन्नी, युजवेंद्र चहल, अनिकेत चौधरी, प्रवीन दुबे, क्रिस गेल, ट्रैविस हेड, इकबाल अब्दुल्ला, केदार जाधव, मंदीप सिंह, तायमल मिल्स, एडम मिलन, पवन नेगी, हर्शल पटेल, सचिन बेबी, तबरेज शम्शी, बिली स्टैंलेक

मैच शाम 4 बजे खेला जाएगा, इसका सीधा प्रसाऱण, सोनी सिक्स, सोनी मैक्स और सोनी ईएसपीएन पर होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+