For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Preview- किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला पुणे सुपरजायंट्स से

पुणे और किंग्स इलेवन के बीच आईपीएल का बड़ा मुकाबला, पुणे की टीम अपने जीत के अभियान को आगे बढ़ाने के इरादे से उतरेगी मैदान में 

By Ankur

इंदौर। आईपीएल 10 के चौथे मुकाबले में पुणे सुपरजायंट्स का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से होगा। एक तरफ जहां पहला मुकाबला जीतने के बाद पुणे की टीम अपने जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी तो दूसरी तरफ किंग्स इलेवन की टीम अपना आईपीएल का अभियान जीत के साथ करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।



स्मिथ जीत के अभियान को बढ़ाना चाहेंगे
स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाली पुणे की टीम ने अपने पहले मुकाबले मे मुंबई इंडियंस की टीम को 84 रन से हराया था, जिसमें स्मिथ ने शानदार 84 रनों की पारी खेलते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में स्मिथ अपने दूसरे मैच मे भी टीम के जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। पुणे के स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर और एडम जैंपा टीम के लिए काफी काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

गेंदबाजों पर रहेगी बड़ी जिम्मेदारी
पंजाब के खिलाफ मैच में स्मिथ की निगाहें अशोक डिंडा और बेन स्टोक्स पर भी रहेंगे जो पहले मैच में कुछ खास नहीं कर सके थे। अशोक डिंडा ने अपने आखिरी ओवर में 30 रन देकर आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा ओवर फेंका था। बल्लेबाजी क्रम पर नजर डालें को टीम के लिए अजिंक्या रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की राह पर डाला, जिसे स्मिथ और धोनी ने आखिरी अंजाम तक पहुंचाया।

पंजाब खुद को साबित करने की करेगा कोशिश
किंग्स इलेवन के सामने सबसे बड़ी चुनौती खुद को साबित करने की की है, पिछले दो सीजन में पंजाब की टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान पर रही थी। टीम के लिए ग्लेन मैक्सवेल सबसे अहम खिलाड़ी हो सकते हैं। जबकि इयॉन मोर्गन टीम की बल्लेबाजी का सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं। टीम के लिए मोर्गन, सैमी, मार्टिन गप्टिल और वरुण ऐरान भी अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो सैमी भी टीम में शामिल हो सकते हैं, जोकि टी 20 विश्वकप विजेता वेस्ट इंडीज के कप्तान थे।

किंग्स इलेवन पंजाब
ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर, मनान वोहरा, शॉन मार्श, अरमान जाफर, मार्टिन गप्टिल, इयोन मोर्गन, रिंकू सिंह, संदीप शर्मा, अरमान जाफर, अनुरीत सिंह, मोहित शर्मा, केसी करियप्पा, प्रदीप साहू, स्वपनिल सिंह, टी नटराजन, मैट हेनरी, वरुण एरोन, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोनिस, गुरकीरत मान, राहुल तेवतिया, डरेन सैमी, रिद्धिमान साहा, निखिल नाइक

पुणे सुपरजायंट्स
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स स्टीव स्मिथ, एमएस धोनी, अजिंक्या रहाणे, बेन स्टोक्स, डू प्लेसिस, उस्मान ख्वाजा, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बेंस, रजत भाटिय, दीपक चहर, राहुल चहर, डेनियल क्रिश्चियन, अशोक डिंडा, लोकी फर्ग्युसन, जसकरण सिंह, सौरभ कुमार, मिलिंद, टंडन, जयदेव उनादकत, एडम जैंपा।

मैच शाम को 4 बजे सोनी सिक्स, सोनी मैक्स, सोनी ईएसपीएन पर प्रसारित होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+