नागपुर टेस्ट मैच का स्कोर
राहुल द्रविड़ ने शानदार पारी खेली लेकिन वे दूसरे शतक से चूक गए
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच नागपुर में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है.
तीन दिन का खेल समाप्त होने के बाद भारत मजबूत स्थिति में पहुँच गया है.
न्यूज़ीलैंड की 193 रनों की पहली पारी के जवाब में मैच के तीसरे दिन भारत ने आठ विकेट पर 566 रन बना कर पारी समाप्ति की घोषणा कर दी.
ताज़ा स्कोर देखने के लिए क्लिक करें
वहीं न्यूज़ीलैंड ने दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय एक विकेट पर 24 रन बना लिए थे.
इस तरह भारत ने तीसरे दिन का ख़ेल ख़त्म होने तक 349 रनों की बढ़त बना ली थी.
भारत की ओर से राहुल द्रविड़ ने 191 रनों की लंबी पारी खेली और आख़िर में विलियम्सन की गेंद पर आउट हुए. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी 98 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया और वेटोरी की गेंद पर आउट हुए.
अब चौथे दिन का खेल जारी है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
