भारत ने 37 रनों की बढ़त हासिल की
हरभजन सिंह की गेंदबाज़ी के कारण गॉल टेस्ट में भारत ने पहली पारी के आधार पर 37 रनों की बढ़त हासिल की है. श्रीलंका ने पहली पारी में 292 रन बनाए.
पहली पारी में भारत के 329 रनों के जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 292 रन बनाकर आउट हो गई. भज्जी ने बहुत अच्छी गेंदबाज़ी की और छह विकेट लिए.
कप्तान अनिल कुंबले ने भी उनका अच्छा साथ निभाया और तीन विकेट हासिल किए. श्रीलंका की ओर से कप्तान महेला जयवर्धने ने सर्वाधिक 86 रन बनाए. कुमार संगकारा ने 68 और वर्नपुरा ने 66 रनों की पारी खेली.
दूसरी पारी में एक बार फिर गौतम गंभीर और वीरेंदर सहवाग ने अच्छी शुरुआत की. लेकिन सहवाग आक्रामक 50 रन बनाकर आउट हो गए.
श्रीलंकाई पारी
गंभीर और राहुल द्रविड़ ने संभल कर खेलना शुरू किया. लेकिन गंभीर भी 74 रन बनाकर आउट हो गए.
तीसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ उस समय श्रीलंका का स्कोर था पाँच विकेट के नुक़सान पर 215 रन. कप्तान महेला जयवर्धने और प्रसन्ना जयवर्धने ने अच्छी साझेदारी की.
इनकी भी साझेदारी तोड़ी हरभजन सिंह ने. पहले आउट हुए प्रसन्ना जयवर्धने. उन्होंने 24 रन बनाए. दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी हुई.
इसके बाद कोई भी खिलाड़ी ज़्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक पाया. दूसरे छोर से कप्तान महेला जयवर्धने ज़रूर डटे रहे.
कप्तान आठवें विकेट के रूप में आउट हुए. उन्होंने 86 रन बनाए. हरभजन सिंह ने छह विकेट मिले जबकि अनिल कुंबले को तीन विकेट मिले. ज़हीर ख़ान को एक विकेट मिला.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications