बारिश के कारण रुकी रनों की वर्षा
वीरेंदर सहवाग की धमाकेदार पारी की बदौलत श्रीलंका के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट में भारत ने शानदार शुरुआत की है. फ़िलहाल बारिश के कारण मैच रुका हुआ है.
वीरेंदर सहवाग 91 और गौतम गंभीर 50 रन बनाकर पिच पर डटे हुए हैं. भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के नुक़सान पर 151 रन. अभी सिर्फ़ 29 ओवर का खेल हुआ है.
सहवाग ने अपने 91 रन सिर्फ़ 82 गेंद पर 14 चौके और एक छक्के की बदौलत बनाए हैं. भारत ने इस टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया.
पहले टेस्ट में भारत को श्रीलंका ने पारी और 239 रनों के भारी अंतर से पराजित किया था. लेकिन दूसरे टेस्ट में भारत ने अच्छी शुरुआत की है.
अच्छी शुरुआत
पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज़ों के हौसले पस्त कर देने वाले श्रीलंका के गेंदबाज़ इस समय तक बैक फ़ुट पर नज़र आ रहे हैं. स्लिप में संगकारा ने गौतम गंभीर का एक कैच ज़रूर छोड़ा. उस समय गंभीर 13 रन पर खेल रहे थे.
लेकिन इसके अलावा भारतीय सलामी जोड़ी ने कोई ग़लती नहीं की. दूसरी ओर वीरेंदर सहवाग अपने ख़ास अंदाज़ में श्रीलंकाई गेंदबाज़ों पर भारी पड़ रहे हैं.
उन्होंने कई बार इतने आकर्षक शॉट लगाए कि कमेंटेटर बॉक्स में बैठे वरिष्ठ खिलाड़ी वाह-वाह कर उठे. इस टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों ने कोई बदलाव नहीं किए हैं.
भारतीय टीम:
अनिल कुंबले (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरभ गांगुली, वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, वीवीएस लक्ष्मण, दिनेश कार्तिक, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान और ईशांत शर्मा
श्रीलंका की टीम:
महेला जयवर्धने (कप्तान), माइकल वैन्डॉर्ट, मलिंडा वर्नपुरा, कुमार संगकारा, थिलन समरवीरा, तिलकरत्ने दिलशान, प्रसन्ना जयवर्धने, चमिंडा वास, नूवान कुलशेखर, अजंता मेंडिस और मुथैया मुरलीधरन

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications