Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टेस्ट मैचों की घटती लोकप्रियता पर चिंता

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लॉरगेट ने टेस्ट मैचों की घटती लोकप्रियता पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा.

लॉरगेट अभी भारत में हैं. वो मोहाली में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उपस्थित थे.

लेकिन स्टेडियम में दर्शकों की कमी को देख कर वो काफी निराश नज़र आए.

उनका कहना था, "हम सब जो यहाँ आए हैं वे दर्शकों की कम संख्या को लेकर चिंतित हैं. हमें इस पर ध्यान देना होगा. पाँचदिवसीय क्रिकेट को बचाए रखने की ज़रुरत है."

उन्होंने कहा कि बंगलौर में तो दर्शकों की संख्या ठीक-ठाक थी लेकिन मोहाली में वैसा देखने को नहीं मिला.

लॉरगेट का कहना था, "टेस्ट क्रिकेट की प्रमुखता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उम्मीद है कि बीसीसीआई टेस्ट मैचों की लोकप्रियता बहाल करने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है."

इंग्लैंड-श्रीलंका सिरीज़ के दौरान ही आईपीएल के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "अभी भी सिरीज़ से पहले कुछ समय बचा हुआ है. बातचीत चल रही है लेकिन मैं मानता हूँ कि सभी सदस्य देश टेस्ट मैचों को ही तरजीह देते हैं."
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+